Akshara Singh – Nirahua Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (DineshLalYadav) उर्फ ‘निरहुआ’ (Nirahua) इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। निरहुआ के पुराने गाने को इस समय भोजपुरी दर्शकों द्वारा सबसे अधिक सर्च किया जा रहा है। निरहुआ कभी अंजना सिंह तो कभी मोनालिसा संग रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
अब इसी कड़ी में निरहुआ और भोजपुरी की मशहूर, बोल्ड और दबंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक पुराना गाना ट्रेंड कर रहा है। गाने में निरहुआ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग इश्क फरमा रहे हैं। अक्षरा सिंह और निरहुआ का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
गाने में अक्षरा सिंह प्रिंटेड ब्लैक की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ ज्यादातर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) संग ही नजर आते हैं। लेकिन, दर्शकों को निरहुआ और अक्षरा सिंह की भी जोड़ी खूब पसंद आती है। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। अक्षरा सिंह की कातिलाना अदाएं लोगों का दिल धड़काने के लिए काफी है।
इस गाने का टाइटल ‘गाड़ी लोड हो गईल’ (Gadi Load Ho Gail) रखा गया है। निरहुआ के इस गाने को Wave Music Bhojpuri पर साल 2015 में रिलीज हुआ था। इस गाने को 7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। निरहुआ और अक्षरा सिंह गाने में खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें अक्षरा सिंह और निरहुआ के इस गाने को पवन सिंह और इंदू सोनाली ने गाया है। यह गाना फिल्म Diler का है।
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने चाहने वालों के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पर आपको एक से बढ़कर एक बोल्ड फोटोज देखने को मिल जायेगा।