Nirahua – Anjana Singh Romance Video: भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को चाहनेवाले करोड़ों की संख्या में है। वैसे तो सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ जमती हैं। लेकिन, इस समय निरहुआ की जोड़ी को अंजना सिंह के साथ भी खूब पसंद किया जा रहा है। ये जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती है तो आग लगा देती है।
इसी बीच अंजना सिंह और निरहुआ का गाना “डल देहनी मार देब” (Daal Dihani) एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव और भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इनके रोमांटिक गाने ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
गाने की शुरुआत में अंजना सिंह को निरहुआ मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद किचन में ही निरहुआ और अंजना सिंह खाना बनाते हुए रोमांस करने लग जाते हैं। फिर निरहुआ अपनी पत्नी अंजना सिंह को गोद में उठाकर हॉल में लेकर आते हैं और धीरे से सोफे पर बैठकर मनाने की कोशिश में लग जाते हैं। एक्ट्रेस पहले तो काफी नाराज दिखती हैं, लेकिन बाद में अंजना सिंह को अपने पति निरहुआ पर प्यार आने लग जाता है।
गाने में निरहुआ और अंजना सिंह के बीच हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘हथकड़ी’ का सॉन्ग है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, निरहुआ, अंजना सिंह अहम भूमिका में नजर आये हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को दिनेश लाल यादव, इंदु सोनाली, खेसारी लाल यादव, कल्पना ने एक साथ मिलकर गाया है। निरहुआ के इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 11,110,732 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ का ये गाना 5 साल पुराना है।