Solar Panel Yojana: गरीब लोगों के लिए अच्छी खबर! घर बैठे फ्री में ऐसे लगवाए सोलर पैनल, जानें जल्दी

Solar Panel Yojana: सोलर पैनल ऊर्जा का एक अहम स्रोत बन गया है। अब लोग सोलर पैनल लगवाकर न सिर्फ घर की बिजली चला सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को बेच भी सकते हैं। इसके लिए घर में सोलर पैनल लगवाना होगा। सरकार की इस योजना के बाद मोटी रकम की चिंता भी खत्म हो गई है। सरकार ने नागरिकों के लिए बंपर योजना शुरू की है। योजना के मुताबिक आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे। बिना पैसे खर्च किए।

सरकार आपको कुछ हजार नहीं बल्कि 1 लाख 8 हजार रुपये सब्सिडी के तौर पर देगी। इससे आप अपने घर में तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवा सकेंगे। दिल्ली में हुई बैठक में बड़ा फैसला सरकार ने नागरिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में सरकारी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इसमें एक बड़े फैसले के तहत सरकार ने आवासीय सोलर पावर प्लांट के लिए अतिरिक्त सब्सिडी देने का प्रावधान किया है।

फैसले में ये रही अहम बात

सरकार ने लोगों के लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पर 10 हजार प्रति किलोवाट की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया है। वहीं, आप तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल लगा सकते हैं।

इसके अनुसार, 30,000 (10,000 रुपये प्रति किलोवाट) की अतिरिक्त सब्सिडी देने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही अब कुल सब्सिडी राशि 1.08 लाख हो गई है। आपको बता दें कि इस तरह की योजना के तहत यह देश में अब तक की सबसे अधिक सब्सिडी है।

पहले मिलती थी इतनी सब्सिडी

इस फैसले से पहले केंद्र सरकार की ओर से तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती थी। अब दिल्ली कैबिनेट ने 30,000 (10,000 प्रति किलोवाट) की अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी है।

इसमें दिल्ली सरकार एक किलोवाट के सोलर सिस्टम पर 10,000 रुपये की सीधी सब्सिडी (Subsidy on Solar Panels Installation) देगी।

बजट पास हो चुका है

दिल्ली सरकार (Delhi Govt Subsidy on Solar Panels Installation) ने बताया कि इस पहल के तहत लोगों तक पहुंच और प्रभाव बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने पीएम सूर्य घर: फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम स्टेट टॉप-अप नाम से एक योजना बनाई है।

इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। अगले 3 साल में 2.3 लाख रिहायशी यूनिट्स पर रूफटॉप सोलर सिस्टम (Subsidy on Solar Panels Installation) लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

बची हुई रकम के लिए लोन मिलेगा, इंस्टॉलेशन पर 0 रुपये खर्च होंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोलर एनर्जी को और किफायती और सुलभ बनाने का ऐलान किया है। इसे आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी कर रही है। इससे 90,000 रुपये की बची हुई लागत के लिए लोन (Subsidy on Solar Panels Installation) का विकल्प आसानी से मिल जाएगा।

इस तरह लोग पहले पैसे खर्च किए बिना सोलर पैनल (Subsidy on Solar Panels Installation) लगवा सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत ग्राहक 0 रुपये की शुरुआती लागत पर सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकेंगे।

हर महीने बिजली बिल की बचत होगी

सरकार की इस योजना के बाद बिजली बिल में हर महीने औसतन 4,200 रुपये की बचत होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे शानदार पहल बताया और कहा कि यह ग्रीन और क्लीन दिल्ली की दिशा में एक बदलावकारी कदम है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। पैसे की सीधी बचत होगी।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest