Mock Drill: मॉक ड्रिल की तारीख, स्थान और समय जानना आम नागरिकों और स्थानीय प्रशासन दोनों के लिए जरूरी है, ताकि भ्रम, अफवाह और डर की स्थिति न बने और लोग जागरूकता के साथ अभ्यास में भाग लें।

हालांकि मॉक ड्रिल का पूरा शेड्यूल राज्य-राज्य और ज़िले-ज़िले में अलग-अलग होता है, लेकिन अब तक जो विवरण सामने आए हैं, उनके अनुसार 7 मई को मॉक ड्रिल निम्न प्रमुख जगहों पर आयोजित की जा रही है:

1. दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी)

स्थान: कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, प्रमुख मेट्रो स्टेशन, सरकारी कार्यालय

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

विषय: बम विस्फोट, हवाई हमला, नागरिकों का रेस्क्यू

2. मुंबई (आर्थिक राजधानी)

स्थान: CST रेलवे स्टेशन, जुहू बीच, BKC, सरकारी अस्पताल

समय: दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक

विषय: आतंकी हमले की स्थिति, समुद्री घुसपैठ, बायोकेमिकल रिस्पॉन्स

3. लखनऊ, उत्तर प्रदेश

स्थान: हजरतगंज, चारबाग स्टेशन, SGPGI

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

विषय: बम विस्फोट के बाद नागरिक निकासी, राहत कार्य

4. श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

स्थान: लाल चौक, एयरपोर्ट रोड

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

विषय: आतंकी हमले और गोलीबारी के बीच राहत एवं बचाव

5. अहमदाबाद, गुजरात

स्थान: गांधी नगर सचिवालय, मॉल क्षेत्र

समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक

विषय: आतंकियों द्वारा बंधक बनाना, SWAT रिस्पॉन्स

6. कोलकाता, पश्चिम बंगाल

स्थान: हावड़ा स्टेशन, एस्प्लेनेड

समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

विषय: रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमला की सिमुलेशन

महत्वपूर्ण सूचना:

आम नागरिकों से अनुरोध है कि मॉक ड्रिल के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें, और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

ये अभ्यास केवल तैयारी के लिए हैं, कोई वास्तविक खतरा नहीं है।