नई दिल्ली : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार सुर्खियों में रहने की वजह है उनका मैगजीन फोटोशूट। इस दौरान प्रियंका ने पहली बार बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास के साथ कोई फोटो शूट करवाया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी को लेकर भी कई खुलासे किए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता क्यों चुना। आपको बता दें कि वर्ष 2020 के जनवरी महीने में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने ऐलान किया था कि वह एक बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं और उनके घर एक नन्ही परी आई है। आपको बता दें कि भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटिश वोग से बात करते हुए कहा उनकी बेटी का जन्म बहुत जल्दी हुआ था।
एक्ट्रेस के मुताबिक, जब वह बाहर आई तो मैं ओआर (ऑपरेटिंग रूम) में थी। वह बहुत छोटी थी, मेरे हाथ से भी छोटी थी’। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने देखा कि इंटेंसिव केयर नर्सिंग क्या करती हैं। भगवान का काम करते हैं। निक और मैं वही खड़े थे जब उन्होंने मेरी बेटी को इंटुबैट किया। मुझे नहीं पता था कि उन्हें कैसे मालती के छोटे से शरीर में इंटुबैट करने के लिए जो चाहिए था वह मिला। इसके साथ ही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक मेडिकल प्रॉब्लम है जिस वजह से वह खुद कभी बच्चे को जन्म नहीं दे सकती।
यह भी पढ़े Video : सुनीता बेबी ने तंग ड्रेस पहनकर दिखाए ऐसे मूव्स की देखने वालों के छूटने लगे पसीने..
अनंत अंबानी की सगाई में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा, अंबानी के परिवार के आगे फीके नज़र आए बॉलीवुड सेलेब्स…
उन्होंने बताया कि ‘सेरोगेसी से मां बनने के बाद लोगों के ताने भी सुनने पड़े, जिनसे यकीनन काफी दुख होता था, कई लोगों ने तो ‘किराए की कोख’ जैसे ताने भी मुझे दिए। यह सब सुनना काफी दर्दनाक था। हमारे पास सेरोगेसी के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं था। उन्होंने बताया कि, मालती की सेरोगेट मदर काफी अच्छी और मजाकिया थीं। उन्होंने 6 महीने तक हमारे इस तोहफे का काफी अच्छे से ख्याल रखा।
https://www.instagram.com/p/CnmYkLZjIbw/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
गौरतलब है कि प्रियंका और निक जोनास ने वर्ष 2018 में शादी की थी। मालती मैरी का नाम उनकी दोनों माओं के मिडिल नाम से प्रेरित है। दोनों ने पिछले साल जनवरी में इंस्टाग्राम पर एक कंबाइन पोस्ट में अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ रूसो ब्रदर्स और सैम ह्यूमन के साथ लव अगेन में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी लीड रोल में हैं।
अभी तक प्रियंका ने अभी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया, ‘मेरी बेटी की लाइफ अपनी अलग लाइफ हैं। मैं ऐसा जरा भी नहीं चाहती की उसपर तरह-तरह के कमेंट किए जाएं या उसको गॉसिप का हिस्सा बनाया जाए। मेरी लाइफ और उसकी लाइफ अलग-अलग हैं और मैं अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हूं।’ बता दें कि शादी के बाद प्रियंका ने अपने लिए लंदन और अमेरिका में ही एक घर ले लिया हैं। वह अपने पति निक जोनास के साथ वहीं रहती हैं। उनका इंडिया में भी आना कम ही होता हैं।