Poha Pakoda Reicpe: सर्दी के दिनों में सुबह सुबह नाश्ता मैं पोहा या पराठा खा कर बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपके लिए पोहे से बने खास पकोड़े की रेसिपी लेकर आए है। पोहा का नाश्ता सभी घरों में बनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी पोहा से बने पकौड़ा खाया है। अक्सर आपने पोहा कटलेट के बारे में तो सुना होगा। लेकिन आज हम आपको पोहा से बनी पकौड़े के बारे में बताएंगे। पोहा पकोड़ा बनाना बहुत आसान है। यह आपके डेली रूटीन से हटकर एक नया स्वाद देगी जो कि आपको अच्छा लगेगा। इसके अलावा आप इसमें इन चीजों को ऐड करके इसे पंजाबी स्टाइल में भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको पोहा पकोड़ा बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी।
पोहा पकोड़ा बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
पोहा डेढ़ कप
उबले हुए आलू
हरी मिर्च कटी हुई
दो चम्मच हरा धनिया
आधी चम्मच लाल मिर्च
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच चीनी
एक चम्मच नींबू का रस
एक बड़ा चम्मच तेल फ्राई करने के लिए
नमक
कैसे बनाएं पोहा पकोड़ा
पकोड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले पोहे को लेकर साफ करना है। इसके बाद उसे छलनी में डालकर पानी से धोलें। अच्छे से जब वह धूल जाए तो इसे भीगने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आलू को उबालने के लिए कुकर में पानी डालकर रखें। दो-तीन सिटी में जब उबल जाए तो इसे उतार कर ठंडा होने के लिए रखें, इसके बाद आपको छिलका निकाल कर मैस करना है। अब इसमें आपको हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काटकर डालना है। अब एक बॉउल में आलू और पोहा को डाल कर अच्छे से मिक्स करना है। इसमें आप लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चीनी हरी मिर्च और अन्य सभी सामग्रियों को डाल कर अच्छे से मिक्स करना है।
अब एक कड़ाही में आपको तेल गर्म करने के लिए रखना है। इसमें आपको पकोड़े की साइज में बैटर को डालते जाना है। अच्छे से फ्राई हो होने तक इसे फ्राई करना है और गरमा गरम सर्व करना है।
इसके अलावा अगर आप साधारण प्याज का पकौड़ा बनाना चाहते हैं तो इसमें भी आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। प्याज का पकौड़ा बनाने के लिए आप इस छोटी सी और सिंपल रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। प्याज के पकोड़े बनाने के लिए आप लंबे आकार में प्याज को बारीक काट लें। जब प्याज कट जाए फिर आप उसमें बेसन मिलाएं, स्वाद अनुसार नमक, मिर्च पाउडर, हरा धनिया, साबुत धनिया, नमक डालकर सभी को आटा में डालना है, बैटर को पानी की मदद से पकोड़े की कंसिस्टेंसी में लाएं और सरसों के तेल में तल कर गरमा गरम सर्व करें।
मेथी का पकोड़ा कैसे बनाएं
मेथी का पकोड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लेना है और उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर धनिया पाउडर, डालकर सभी को मिक्स करना है। अब इसमें बारीक कटे हुए मेथी के पत्ते डालकर बैटर तैयार करना है। जब बैटर तैयार हो जाए तो इसमें बेकिंग सोडा मिलाना है, ताकि पकौड़ा सॉफ्ट बनें, अब कड़ाही में तेल गर्म करना है और थोड़ा थोड़ा बैटर डालकर पकौड़े तैयार करना है। आपका स्वादिष्ट मेथी का पकौड़ा बनकर तैयार हो गए हैं। आप इसे अपने पसंद की चटनी या फिर सॉस के साथ खाकर का मजा ले सकते हैं।