नई दिल्ली -वैसे तो घरों में कई तरह के परांठे बनाए जाते हैं। जैसे लच्छा पराठा, मेथी पराठा, आलू पराठा, हलवे से बना पराठा, मोतीचूर का पराठा और ना जाने किस कितने प्रकार के पराठे महिलाएं बनाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पराठे में एक स्पेशल ट्विस्ट लेकर आए हैं, लच्छा पराठा का नाम आप सब ने सुना होगा और खाया भी होगा। लच्छा पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, अक्सर महिलाओं को यह शिकायत रहती है कि वह जब भी रेस्टोरेंट या फिर होटल जाती है तो वहां उन्हें ज्यादा स्वादिष्ट लच्छा पराठा मिलता है। जब भी वह घर पर लच्छा पराठा बनाती हैं तो एग्जैक्ट स्वाद में उन्हें पराठा नहीं मिलता है, साथ ही सेम बनने की शिकायत भी महिलाएं करती हैं। जब कभी भी हम ढाबा जाते हैं तब हमें लेयर वाले पराठे खाने का आनंद मिलता है। ऐसे में अब आपकी समस्याओं का निवारण इस लेख में हम लेकर आए हैं। आप चाहे कितना भी यूट्यूब वीडियो या लेख देख लीजिए आप उससे एग्जैक्ट पराठा नहीं बना पाएंगे, लेकिन इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसी ट्रिक और टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप ढाबे में बने हुए लच्छे पराठे का स्वाद भूल जाएंगी, आइए जानते हैं कि आपको घर पर यह स्पेशल लच्छा पराठा बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी।
आलू लच्छा पराठा बनाने के लिए यह सामग्री चाहिए
गेहूं का आटा एक कप
एक कप मैदा
चीनी दो चम्मच
देशी घी पराठा को सेकने के लिए
धनिए के बीज तीन चम्मच
एक चम्मच जीरा
काली मिर्च आधा चम्मच
3 से 4 मीडियम साइज के आलू
एक प्याज
हरी मिर्च दो से तीन बारीक कटी हुई
धनिया के पत्ते
पालक के पत्ते बारीक कटे हुए
अनारदाना एक चम्मच
अमचूर का पाउडर एक चम्मच
ऐसे बनाएं पराठा
पराठा बनाने के लिए आटा गूथना है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में मैदा लेना है, इसमें आपको एक चम्मच चीनी मिलाना है। थोड़ी देर पानी में चीनी डालकर रखें जब चीनी घूल जाए फिर इसे आटा में मिलाना है। आपको आटा को सॉफ्ट गूथना है, आटा ना ज्यादा गीला होना चाहिए और ना ज्यादा टाइट। आखरी में आप दो चम्मच घी डाल कर अच्छे से आटा में मिलाएं और आपका आटा तैयार करके 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
मसाला तैयार करें
मसाला बनाएं अब आपको पराठा में डालने के लिए मसाला बनाना है। इसके लिए आप साबुत धनिया, जीरा, काली मिर्च को एक पैन में सेकना है, फिर आपको इसे दरदरा पीसना है।
आलू को उबालें
आलू को उबालें और उबले हुए आलू को ठंडा करने के बाद छीलकर इसमें सभी पीसे हुए मसाले को आधा डालना है, कुछ मसाले आगे आने वाली विधि के लिए बचा कर रखें, इसमें बारीक कटी हुई मिर्ची, पालक की पत्तियां, धनिया की पत्तियां डालकर अच्छे से मिलाना है।
आटा को दो बराबर भाग में बांटना है
अब आपको आटा को दो बराबर भागों में बांट लेना है। इसमें आपको लोई काटकर चौकोर सेप में बेलना है। बेलने के बाद पूरे हिस्से में घी लगाना है। यहां पर आपको सूखे आटे का इस्तेमाल नहीं करना है अब दोनों हाथों का उपयोग करते हुए बेले हुए आटे को दोनों तरफ से रोल बनाना है रोल को साइड को हाथ से अंदर करते हुए बनाएं, इससे आटा वेस्ट नहीं होगा। इसके बाद इन रोल को चाकू की मदद से छोटे आकार में लोई काट कर रख लें, दो लोई से एक लच्छा पराठा तैयार होगा। इसके लिए दोनों लोई से आपको एक लच्छा पराठा बनाना है। पहले एक लोई ले उसे हाथ से दबाएं और भी दूसरी लोई लें फिर इसमें आलू की स्टाफिंग भरकर दूसरी लोई बेलकर इसके ऊपर रखनी हैय़एक दो बार बेलना है इसके ऊपर आपको बचा हुआ मसाला डालकर चिपकाना है। आटे का इस्तेमाल करते हुए अच्छे से बेलें, आलू भरते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको ज्यादा आलू का स्टाफिंग पराठे में नहीं डालना है। आलू थोड़ा ही डालना है इसे तवे आप पैन में अच्छे से दोनों तरफ तेज आंच में रखकर घी लगाएं। जितना ज्यादा आप पराठे में घी लगाएंगे उतने ही पराठे के परत अलग होकर निकलेंगे और अच्छे से लच्छे पराठे बनेंगे। घी लगाने के बाद आंच को धीमा कर लेना है उसके बाद गरमा गरम इसे परोसें।