नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स को यूं ही नहीं ग्राहकों की चहेती कार मेकर कंपनी बताया जाता है। कंपनी ग्राहकों की मांग और जरुरत को पूरा कर रही है, जिससे अभी भले ही देश की नंबर 1 कार कंपनी मारुती सुजुकी हो लेकिन लोगों के दिलों पर टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही राज कर रही है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 (auto expo 2023) में एक से बढ़कर एक होश उड़ाने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां को पेश कर दी है, जिससे ग्राहकों में ये ईवी कब मार्केट लॉन्च होगी इसका अभी से इंतजार होने लगा है। क्योंकि कंपनी टाटा मोटर्स की गाड़ियां सेफ्टी और लुक डिजाइन खास होती है। तो चलिए यहां पर आप को बताते हैं। कंपने पेश की इन कारें के बारे में…..
आप को बता दें कि कंपनी ने टाटा सियारा ईवी (Tata Sierra EV) टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV), टाटा कर्व ईवी (Tata CurvvEV) टाटा टियोगो ईवी () कारें पेश की हैं, जिसे कंपनी आने वाले महीने में लॉन्च करने वाली है। ग्राहकों के लिए खास बात ये हैं कि इनमें कुछ ऐसी ईवी हैं, जो मार्केट में राज करने वाली है।
Tata Sierra EV
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद में टाटा मोटर्स ने टाटा सियारा ईवी (Tata Sierra EV) को भी पेश किया, आप को बता दें कि टाटा सियारा ईवी 2020 में भी दिखाया गया था। तो वही अबके बारे में पेश किया गया टाटा सियारा ईवी मॉडल को प्रोडक्शन के लिए भेजा जा सकता है। वही सिएरा ईवी के लुक और डिजाइन की बात करें, तो इसमें 5 डोर लेआउट में बनाया गया है। इस कार में पूरी तरह से बंद ग्रिल और एक बड़ा बम्पर मिल रहा है। जिसमें. दोनों हेडलैंप क्रोम स्ट्राइप से जुड़े हुए हैं। वही ये कार सी और डी पिलर ब्लैक आउट और रियर में एक बड़ा ग्लासहाउस जैसी दिखती है।
Tata Harrier EV
कंपनी ने सबसे बड़ी एसयूवी में से एक हैरियर को भी इलेक्ट्रिक मॉ़डल में पेश कर दिया है। वही ईवी मॉडल हैरियर के लुक और डिजाइन की बात करें तो ये ICE इंजन वाली हैरियर जैसी है। लेकिन इसमें क्लियर लाइन्स और क्लोज्ड ग्रिल मिलने के बाद में इसे एक फ्यूचरिस्टिक ईवी बनाते है, वही Harrier EV आगे की तरफ नए स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप मिलते हैं। साइड प्रोफाइल बिल्कुल हैरियर जैसी दिखता है, जबकि टेललैंप में कुछ अपडेट और डिजाइन में अपेडट देखनें को मिल रहे हैं।
Tata Curvv EV
टाटा मोटर्स पहले ही टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) को लोगों के सामने पेश कर चुकी है। अब कंपनी ने इसे टर्बो-पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लाने का ऐलान किया है। कंपनी इसे अलगे साल में लॉन्च करने वाली है, जिससे सेल्स भी 2024 में शुरु होने वाली है।
वही टाटा कर्व ईवी (Tata CurvvEV) के बारे में बात करें तो, यह अपनी तरह की पहली कूपे डिजाइन वाली एसयूवी है। जो कंपनी के फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को दिखाती है। ऐसे में कंपनी लॉन्च से पहले इस एसयूवी का खासियतों का खुलास करने वाली है।
Tata Avinya
कंपनी ने टाटा अविन्या ईवी (Tata Avinya EV) को पेश कर चुकी है। जिससे एक बार फिर से कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में ऑल-न्यू अविन्या कॉन्सेप्ट को शोकेस किया है। वही अब इसके खासियतों के बारे में खुलासा हुआ है। ये यह Gen3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है. यह अपने बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म के साथ कम से कम 500 किमी की रेंज पेश करेगी। Tata Avinya ईवी को 2025 में लॉन्च किया जाएगा।