नई दिल्ली: यामाहा आरएक्स 100 को 90 के दशक में भारत की सड़कों पर खूब देखा जाता था। यह उस समय की एक आकर्षक बाइक थी। यामाहा की इस बाइक को खास तौर पर उस समय के युवा पसंद करते थे। इसमें कंपनी ने दमदार इंजन लगाया था और इसका वजन भी बहुत हल्का रखा था। जिससे इसमें लोगों को तेज रफ्तार मिल जाती थी।
लेकिन सरकार की तरफ से नियमों में हुए बदलाव के कारण कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर बाइक के प्रोडक्शन को बंद कर दिया था। लेकिन इस बाइक का क्रेज लोगों के बीच कम नही हुआ। आज भी यह बाइक कई लोगो के पास है।
वहीं इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इसे फिर से बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इसके प्रोडक्शन को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसे जल्द ही फिर से बाजार में उतार दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-सड़कों पर दौड़ती ये Electric Scooter कम कीमत पर देती है 120 Km का रेंज, जानें कीमत
Yamaha RX100 बाइक की जानकारी
भारत मे टू व्हीलर की डिमांड को देखकर हीरो ने होंडा से पार्टनरशिप करके अपनी पहली बाइक Hero Honda CD 100 को सन 1985 में पेश किया था। उस समय इस बाइक का एडवर्टाइज सलमान खान के द्वारा किया जाता था।
देखते ही देखते भारतीय बाजार में इस बाइक की लोकप्रियता बढ़ने लगी। इसी को देखते हुए अन्य कंपनियों ने भी अपने दुपहिया वाहन भारतीय बाजार में उतारने शुरू कर दिए। उसी दौरान जापानी कंपनी यामाहा ने अपनी बाइक यामाहा आर एक्स हंड्रेड (Yamaha RX100) को मार्केट में पेश किया।
इसके लॉन्च होते हैं भारतीय बाजार में पावरफुल क्रूजर बाइक की मानों बहार सी आ गई। जैसे आज के युवा रॉयल इनफील्ड बुलेट के दीवाने हैं वैसे ही उस समय यामाहा आरएक्स 100 की अपनी एक अलग पहचान थी। फिर समय के साथ सरकार ने पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए इंजन में बदलाव करने के निर्देश दिए जिससे कि यामहा की यह बाइक प्रभावित हुई।
सन 1946 में कंपनी ने अपनी मोस्ट पॉपुलर बाइक आरएक्स हंड्रेड का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इसके बाद भी कंपनी ने इसके सीरीज को आगे बढ़ाते हुए RXZ और RX 135 को लांच किया। लेकिन इसे ग्राहकों ने आरएक्स हंड्रेड की तरह रिस्पांस नहीं दिया।
इन बाइक को भी पोलूशन नॉर्म्स के कारण बंद कर दिया गया। अब इतने सालों बाद कंपनी की फिर से RX 100 के अपने पुराने अंदाज के साथ लॉन्च होने की खबर सामने आ रही है। वैसे कंपनी अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है जिसे साल 2025-26 में पेश किया जाएगा।