नई दिल्ली: Amazing Facts: पूरी दुनिया मौजूदा समय में हर चीज में तरक्की कर रही है। दुनिया में ऐसे कई देश है, जिन्होंने नई-नई मिसालें पेश की हैं। वहीं ऐसे भी कई देश हैं जहां आने जाने लिए सड़क के आलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। इन देशों में रेलवे प्रोजेक्ट्स शुरू तो हुए, पर सफल नहीं हुए। यानी यहां तक आने जाने के लिए सड़क के आलावा कोई और दूसरा मार्ग नहीं है।
अब हमारे देश के रेलवे नेटवर्क की बात करें तो यह दुनिया के सबसे लंबे रेलवे नेटवर्क में से एक है। वहीं दुनिया के ट्रांसपोर्टेशन तरीकों में रेलवे सबसे पुराना है। इसे यात्रा करने के सबसे सस्ता और सरल साधन माना जाता है। वहीं दुनिया में ऐसे भी कुछ देश हैं जहां रेल नहीं चलती है। आज हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताएंगे, जहां आज भी ट्रेन में बैठना लोगों को नसीब नहीं होता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इन देशों में नहीं है सड़क के आलावा कोई दूसरी सुविधा
भूटान
भारत का पडोसी देश भूटान साउथ एशिया का सबसे छोटा देश है। इस देश में अभी तक कोई रेलवे नेटवर्क नहीं है। वैसे इस देश को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की चर्चा हो रही है। भारत ने नेपाल के तोरीबारी को पश्चिमी बंगाल के हाशिमारा से जोड़ने का प्लान तैयार किया है और यह रेल लाइन भूटान से होकर गुजरेगी।
अंडोरा देश
अंडोरा देश दुनिया का 11वां सबसे छोटा देश है। इस देश में भी रेलवे नेटवर्क नहीं है। यहां जानें के लिए इसके सबसे करीबी स्टेशन फ्रांस उतरना होता है और इसके बाद देश तक जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध है।