नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज संजय दत्त को ना सिर्फ इंडिया बल्कि पूरी दुनिया जानती हैं। संजय दत्त अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से जाने जाते हैं। संजय दत्त लगभग पिछले तीन दशक से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। इस दौरान संजय दत्त ने काफी बेहतरीन फिल्में दी है। नायक से लेकर खलनायक तक हर किरदार में उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। संजय दत्त का फिल्मी का जो जितना लंबा रहा है उतनी ही उनकी जिंदगी के साथ विवाद भी रहे हैं।
संजय दत्त समय-समय पर कई कानूनी मामलों में फंसे हुए नजर आए हैं। संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रॉकी फिल्म से की थी। इस फिल्म के बाद संजय दत्त की दीवानगी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी। हर कोई उनकी स्टाइल का दीवाना हो चुका था। इसके साथ ही लड़कियों में भी उनका काफी क्रेज था। कहा जाता है कि संजय दत्त की तकरीबन 304 गर्लफ्रेंड थी। हालांकि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है।
आपको बता दें कि इन दिनों एक खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक संजय दत्त की 304 गर्लफ्रेंड्स में अभिनेत्री और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का भी नाम शामिल था। जब हमने इस खबर को बारीकी से जांचा तो हमें पता चला कि यह खबर महज एक अफवाह है। ऐश्वर्या और संजय एक फिल्म इंडस्ट्री से संबंध रखते हैं इसके अलावा कुछ भी नहीं। गौरतलब है कि इन दिनों संजय दत्त काफी फिल्मों में खलनायक के रूप में नजर आ रहे हैं। वह बहुत ही बेहतरीन अदाकारी कर रहे हैं। संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ और दो बच्चों के साथ खुशी-खुशी रहते हैं। बता दे कि संजय दत्त ने मान्यता से तीसरी शादी की है। उनकी पहली दो शादियां असफल रही थी।