नई दिल्ली। जनवरी के महीने से संतरा भरपूर मात्रा में भारत में बिकना शुरू हो जाता है। बाजार में हर तरफ फल के ठेले में संतरा मिलता है। चाहे अमीर हो या गरीब हर व्यक्ति संतरे का मजा लेता है। संतरे में मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्निशियम, कैलशियम, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इतने गुणों से भरपूर यह संतरा सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है, क्योंकि इसमें मौजूद कुछ ऐसे गुण है जो इन लोगों की दिक्कत को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह कौन लोग हैं जिन्हें संतरे का सेवन करने से बाल बाल बचना चाहिए।
ऐसे लोग ना खाएं संतरा
एसिडिटी से जिन लोगों को दिक्कत होती है वे लोग संतरा का सेवन ना करें, उन्हें संतरे के जूस के सेवन से सीने में जलन की शिकायत बढ़ सकती है। जिनके दांतों में कैविटी होती है, उन्हें भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे में बहुत से एसीड पाया जाता है। जो दातों में इंफेक्शनका खतरा बढ़ा सकता हैं और इससे दांत तेजी से ज्यादा खराब होते हैं।
पेट खराब होने पर आपको नहीं खाना चाहिए, अगर आपको अचानक पेट दर्द हो रहा हो तो ऐसे में मौजूद एसिड आपके पेट दर्द को और बढ़ा सकता है। इनडाइजेशन के मरीजों को भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए , क्योंकि ये इनडाइजेशन से परेशान रहते हैं। अगर यह इसका सेवन करते हैं तो इन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।