आपने अक्सर अपने घर के आस-पास या फिर बाहर दोस्तों को देखा होगा कि वो हाथ और पैर में काला धागा बांधते हैं। कुछ लोग इसे शौक के लिए पहनते हैं तो कुछ लोग इसे नजर से दूर रहने का तरीका मानते हैं। लेकिन ये काला धागा हर किसी के लिए नहीं है। आज हम उन 2 राशियों के लोगों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें यह काला धागा नहीं बांधना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर यह दो राशि वाले काला धागा बांधते हैं तो उनके लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 राशि वाले लोगों को कभी भी काला धागा नहीं बांधना चाहिए।
ये 2 राशियां मेष और वृश्चिक हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, जिनका रंग लाल है। मान्यता है कि उन्हें काले रंग से बैर है। ऐसे में अगर मेष राशि का कोई व्यक्ति काले रंग का धागा या कपड़ा धारण करता है तो उसे मंगल का कोप झेलना पड़ता है।
इसी तरह वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल माने जाते हैं। लिहाजा वृश्चिक राशि के लोगों को भी काले रंग का धागा कभी धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में नकारात्मक घटनाएं शुरू हो सकती हैं। अगर उन्हें धागा पहनने का मन ही है तो लाल रंग का धागा धारण कर सकते हैं। इससे उन पर मंगल की कृपा बरसती है।
डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गई तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।