नई दिल्ली : नया साल 2023 आ चुका हैं। सभी लोगों ने इसका बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया। सभी ने अपनी-अपनी तरह से पार्टियां की बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे थे। उन्होंने भी जमकर पार्टिया की और खुशियां मनाई। लेकिन इसी बीच एक बॉलीवुड कपल का ब्रेकअप हो गया। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर और करिश्मा कपूर के बुआ के लड़के आदर जैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के बारे में। आपको बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और खबरें तो यह भी थी कि यह दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
खबरों की माने तो आदर जैन और तारा सुतारिया वर्ष 2018 से एक दूसरे को जानते हैं। यह दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए पार्टी में मिले थे। यहीं से इन दोनों को पहली नज़र वाला प्यार हो गया इसके बाद वर्ष 2019 से यह दोनों रिलेशनशिप में है। इन्हें अमूमन हर मौके पर साथ में देखा जाता है। हर इवेंट हर पार्टी में यह दोनों हाथ थामे चलते हैं। इस कपल ने वर्ष 2020 में अपने रिश्ते के बारे में स्टाग्राम पर खुलासा किया था।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
गौरतलब है कि जब हमने इस खबर की तह तक जाने की कोशिश की और सच्चाई को जाना तो, यह सामने आया कि तारा और आदर की ब्रेकअप वाली खबर अफवाह है। यह दोनों आज भी साथ में है , बहरहाल यह दोनों शादी कब करेंगे इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। तारा के काम के बारे में बात करें तो उन्होंने ‘स्टूंडेंट ऑफ द ईयर 2 ‘ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की और इसके बाद उन्होंने ‘मरजावां ‘, ‘तड़प , ‘एक विलेन रिटर्न’ और ‘हीरोपंती ‘ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है।