नई दिल्ली : ‘रामायण’ सीरियल कई सालों पहले बना था लेकिन आज भी देश भर में वह मशहूर हैं। ‘रामायण’ की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब देश में लॉकडाउन लगा था उस समय पूरे देश ने ‘रामायण’ देखी थी। ‘रामायण’ TRP में सबसे आगे था। सभी परिवारों ने साथ में इसे देखा था। इस रामायण में मुख्य किरदार में अरुण गोविल और एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया थी। अरुण गोविल ने भगवान् राम का तो दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था।
रामायण में सीता का किरदार उन्होंने इस सादगी से निभाया कि लोग उनकी पूजा करने लगे। राम के रूप में अरुण गोविल और सीता के रूप में दीपिका जहां भी गए, देवताओं की तरह पूजे गए। दीपिका आज के समय में जहां एक्टिंग से दूर हैं वही वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने ऐसे में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। दीपिका चिखलिया ‘सइयां दिल में आना रे’ गाने पर जमकर थिरक रही हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस वीडियो में गाने पर नाचते समय उन्होंने सलवार सूट पहना था। जिसमे वह काफी शानदार लग रही थी। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में कैप्शन भी दिया था। दीपिका ने लिखा है कि हम अपने चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ही कपड़े पहनते हैं। आपको बता दें कि अब उनके इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। दीपिका के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘माता सीता को हमारा प्रणाम, बहुत अच्छा डांस किया।’ वही एक अन्य ने लिखा कि ‘बहुत सुंदर मैडम, आप सीता मां की तरह नज़र आती हैं। ‘ उनके इस वीडियो को लगातार लाइक्स और व्यूज मिलते जा रहे हैं।