नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (kriti Sanon) का करियर इन दिनों काफी उड़ान भर रहा हैं। फिल्मों में उनके काम को भी काफी सराहा जा रहा है। एक्ट्रेस के हर किरदार पर देश के लोग प्यार लुटा रहे हैं। अब हाल ही में कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शाहिद कपूर और अपनी एक बहुत क्रेजी सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही दोनों ने एक शानदार सी तस्वीर भी शेयर की हैं। इस दौरान का ही एक वीडियो अभिनेता शाहिद कपूर ने भी अपने अकाउंट द्वारा शेयर किया है और उन्हें एक अन्नोयिंग औप co passenger बताया।
बता दें कि शाहिद कपूर और कृति सेनन बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकार में से एक हैं। आज दोनों की ही फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। जहां शाहिद के फैंस उनकी चॉकलेटी इमेज पर मरते है वही कृति सेनन भी अपने हर किरदार से अपने फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं। कृति सेनन ने अपने अकाउंट से क्रिसमस का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह अपने हाथ में सांता की रेड टॉपी पकड़े हुए हैं। एक्ट्रेस कृति उस टोपी के ऊपर लगे व्हाइट फर बॉल से शाहिद कपूर के नाम को और चेहरे को खूजाती दिख रही हैं। इसके साथ ही अभिनेता शाहिद कपूर भी छींकने की एक्टिंग करते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर और कृति सेनन दिनेश विजन के अगले प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो अभिनेता शाहिद कपूर अभिनेत्री कृति सेनन के साथ दिनेश विजान प्रोडक्शन की फिल्म शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म फिल्म रोबोट आधारित रोमांटिक कॉमेडी है, जो 2023 के अंत में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही शाहिद कपूर अली अब्बास जफर निर्देशित ‘ब्लडी डैडी’ में भी काम कर रहे हैं। ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी।