Money Plant: हम अक्सर पेड़ – पौधे अपने घर में लगा लेते हैं, लेकिन उनसे जुड़ी कई खास बातें होती हैं, जो हमें नहीं पता होती हैं। वहीं बात करें दिन की 1 सप्ताह में 7 दिन होते हैं, जिनकी अपनी अलग – अलग भूमिका होती है। हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है, जैसे सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है, तो मंगलवार को हनुमान जी। आज के बढते दौर में सबको पैसा ही अधिक आवश्यकताएं हैं। वहीं पैसों के लिए हम कई उपाय करते हैं, ताकि हमारे ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। कई लोग इसके लिए मनी प्लांट को घर में लगाते हैं, ताकि उनके घर में बरकत हो और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और उन्हें सुख – समृद्धि प्राप्त हो।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अराधना के लिए खास माना जाता है। इस दिन किए पूजा-पाठ से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। वहीं हमें शुक्रवार को मनी प्लांट की भी पूजा करना चाहिए। इस दिन अगर आप वास्तु के अनुसार कुछ उपायों को करेंगे तो इससे घर पर धन-समृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मकता का वास होगा। मनी प्लांट को लोग घर पर केवल सजावट के तौर पर लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसे सही विधि और नियम से लगाएंगे तो इससे घर पर बरकत बनी रहेगी।
शुक्रवार के दिन करें मनी प्लांट के यह उपाय
अगर आपके घर पर मनी प्लांट का पौधा नहीं है तो शुक्रवार के दिन इस पौधे को लाकर लगाए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद मनी प्लांट के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे धन आवक में तेजी होती है और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
मनी प्लांट के पौधे के जड़ में शुक्रवार के दिन लाल रंग का धागा बांध दें। इससे भी धन लाभ होता है और घर पर सकारात्मकता बढ़ती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)