नई दिल्ली : विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उन्हें एक्टिंग विरासत में मिली हैं। उनके पिता विवेक ओबेरॉय भी शानदार अभिनेता रहे हैं। उनका नाम आज भी इज्जत से लिया जाता हैं। सुरेश ओबरॉय का जन्म 17 दिसम्बर 1946 को क्वेटा, ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान में) में हुआ था। 80 के दशक में सुरेश ओबेरॉय का बहुत जलवा था। अभिनेता ने अपनी भारी भरकम आवाज और गजब के अभिनय के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिलों पर सालों राज किया है।
सुरेश ओबेरॉय ने सहायक और खलनायक अभिनेता के किरदारों के जरिए अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और जितेंद्र जैसे अभिनेताओं के बीच लोकप्रियता हासिल की। मगर यहाँ तक आने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी। वह भारत में एक शरणार्थी की जिंदगी बिता रहे थे क्योंकि वह पाकिस्तान से आए थे। उन्हें करोड़ों का कारोबार पाकिस्तान में छोड़कर जाना पड़ा था। भारत में बहुत ही कम लोगों को पता है कि, सुरेश ओबेरॉय बंटवारे के बाद अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भागकर भारत आ गए थे। यहाँ आकर वह गरीबी में जीवन जी रहे थे। पाकिस्तान में सुरेश ओबेरॉय के पिता का रियल एस्टेट का अच्छा खासा कारोबार था।
View this post on Instagram
पाकिस्तान से जब उनके पिता भारत आए तब उनकी उम्र महज़ 1 वर्ष ही थी। सुरेश ओबेरॉय के पिता आनंद सरूप ओबेरॉय को परिवार के साथ घर और सारी संपत्ति छोड़कर भारत आना पड़ा था। सुरेश ओबेरॉय ने एक बार बताया था। भारत आने के बाद हमारे पास पैसे नहीं थे फिर पिता जी वापस किसी तरह पाकिस्तान गए पर और मुसलमानों की तरह कपड़े पहने और उनके जैसे अपने कपड़े रखे। उन्होंने वहा सभी संपत्ति बेचीं और उन पैंसों से हमने भारत में जीवन यापन किया। सुरेश ओबेरॉय ने फिल्मों से पहले रेडियों से शरुआत की थी। उन्हें उनकी आवाज की वजह से ही बड़ी पहचान मिली थी।