नई दिल्ली : बॉलीवुड कि दिवगंत सुपरस्टार श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल साइड्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का जलवा इन दिनों कुछ और ही हैं। वह हर जगह छाई रहती हैं। जाह्नवी भी अपनी माँ की तरह बला की खूबसूरत हैं। वह भी बॉलीवुड में काफी पसीना बहा रही हैं ताकि अपनी माँ की तरह ही सफलता हासिल कर एक बड़ी एक्ट्रेस बन सके। वह अपने फेन्स को अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए एंटरटेन करती रहती हैं। वह कभी खूसबूरत तस्वीरें शेयर करती है तो कभी फनी कैप्शन।
अब एक बार फिर जाह्नवी कपूर ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा हैं। दरअसल जाह्नवी कपूर एक इवेंट में गई थी जिस दौरान हर किसी की निगाहें उनपर से हट नहीं रही थी। इस इवेंट में एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और बोल्ड नज़र आ रही थी। जाह्नवी कपूर ने बहुत ही रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में वह बहुत ही ज्यादा आकर्षक नज़र आ रही थी। यही वजह थी कि जैसे ही वो यहाँ पहुंची हर कोई उन्हें देखता रह गया। किसी की निगाहें उन पर से हट नहीं रही थी। पेपराजी भी उन्हें देखकर उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने के लिए दौर पड़े। अब उनके इस वीडियो को काफी सराहा जा रहा हैं। इंटरनेट पर लोग उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने वन पीस के साथ खुले बाल रखे थे जो काफी सुन्दर लग रहे थे।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट पर लाखों में लाइक मिलते हैं। जाह्नवी ने 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। जाह्नवी की यह फिल्म काफी सफल साबित हुई थी। जिसके बाद वे नेटफ्लिक्स कि वेब सीरीज ‘घोस्ट स्टोरीज’ का हिस्सा थीं। गौरतलब है कि, जाह्नवी कपूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 18.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।