नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) आज इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। दीपिका आज इंडस्ट्री की बड़ी और सीनियर एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। आज वह अकेले अपने दम पर फिल्म हिट करा सकती हैं। आज इस एक्ट्रेस के देश और दुनिया में लाखों चाहने वाले है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत किंग खान शाहरुख खान के साथ की थी। अब इन दिनों एक बार फिर दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में है। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान (Pathan)’ को लेकर चर्चा में हैं।
इस फिल्म के एक गाने में दीपिका ने भगवा बिकिनी पहनकर पूरे देश में बवाल खड़ा कर दिया है। ‘बेशर्म रंग’ नाम के गाने में दीपिका के कई रंग देखने को मिले हैं, जिसमें से एक पर बवाल हो रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ सिजलिंग मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। इस गाने में दीपिका की नियॉन कलर की बिकिनी खूब चर्चा बटोर रही हैं। इसमें दीपिका बहुत ही हॉट नज़र आ रही हैं। उनकी इस बिकनी के बारे में बात करें तो इसकी कीमत लगभग 20 हजार के करीब बताई जा रही है।
View this post on Instagram
उन्होंने गाने में ‘Louisa Ballau’ ब्रांड की बिकिनी को पहना है जिसकी कीमत 19,773 है। वहीं एक अन्य सीन में दीपिका गोल्डन रंग की मेटैलिक स्विमसूट में दिख रही है। उनकी इस मोनोकिनी को स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें कई सारे कट लगे हुए हैं। इसकी कीमत 11,850 है। उन्होंने गोल्डन हूप ईयर रिंग के साथ पेयर किया है, गीले बालों और स्मोकी आइज लुक में एक्ट्रेस सेक्सी लग रही है। इस ओवरआल गाने में मल्टी कलर की बिकिनी में दीपिका बेहद गॉर्जियस और बोल्ड नज़र आ रही हैं। हालांकि उनकी ये फिल्म अभी विवादों में घिरती हुई नज़र आ रही हैं और इसके हल का कोई रास्ता भी नज़र नहीं आ रहा हैं।