नई दिल्ली : हरियाणवी डांसर और सिंगर सुनीता बेबी (Sunita Baby) का नाम इन दिनों काफी मशहूर हो रहा हैं। वह एक के बाद एक शानदार परफॉरमेंस देते जा रही हैं। उनकी फैन फॉलोविंग भी अब किसी स्टार की तरह बढ़ती जा रही हैं। लोग उन्हें और उनके डांस को देखना पसंद कर रहे हैं। वह लोगों के दिलों पर राज़ कर रही हैं। आज के समय में सुनीता बेबी के गाने सोशल मीडिया पर आते ही (Sunita Baby Dance Video) तहलका मचा देते है। सुनीता बेबी के डांस को देखने के लिए लोग बड़ी दूर से आते हैं।
आपको बता दें कि सुनीता बेबी को दूसरी हरियाणवी क्वीन के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दौरान उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा हैं। सुनीता बेबी जिस गाने पर कमर थिरका रही हैं उस गाने का नाम ‘बोले तेरी तागड़ी’ (Bole Teri Tagdi) है जिसमें वो व्हाइट कलर के सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेज़ी से फेल रहा हैं। उनके वीडियो को लोग न सिर्फ देखते है बल्कि शेयर भी काफी ज्यादा करते हैं। लोग इंटरनेट पर सिर्फ उनके वीडियो के लिए ही बैठे रहते हैं। सुनीता बेबी न सिर्फ अपने डांस के लिए जानी जाती है बल्कि वह बेहद खूबसूरत भी हैं। उनकी तस्वीर को भी काफी कमेंट मिलते हैं। आपको बता दें कि अब तक हरियाणा में सिर्फ दो ही डांसर मशहूर हुई है पहली है सपना चौधरी और दूसरी सुनीता बेबी। सपना चौधरी ने भी अपने डांस से खूब नाम कमाया हैं। आज उनके पास दुनिया की हर चीज़ हैं। वह भारत के सबसे मशहूर और विवादित शो बिग बॉस में भी शिरकत कर चुकी हैं। सपना आज शादी कर चुकी हैं और एक बच्चे की माँ भी बन चुकी हैं।