Haldi ke Totke: हिंदू धर्म में हल्दी का खास महत्व है। हल्दी जितना खाने के स्वाद को बढ़ाता है, उससे कई ज्यादा हल्दी का उपयोग पूजा-पाठ अनुष्ठान में किया जाता है। बिना हल्दी के मां भगवती दुर्गा का श्रृंगार अधूरा है। हल्दी से ही मां दुर्गा की पूजा की जाती है, इसके अलावा विष्णु भगवान को भी हल्दी खूब प्रिय है।
इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर हल्दी और पानी को मिलाकर जल देने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में हल्दी के और भी बहुत से उपाय हैं जिसे कर के आप अपनी सोई हुई किस्मत को खोल सकते हैं साथ ही आपके जीवन में रुकी हुई धन-संपत्ति भी आपको मिल सकती है, आइए जानते हैं कि हल्दी के उपाय क्या है
- घर की अलमारी में हल्दी रखें घर की अलमारी या फिर तिजोरी जहां पर आप अपने घर का धन संपत्ति रखते हो वह हल्दी के घाट को रखना बहुत शुभ माना गया है। आप अगर हल्दी की गांठ रखते हैं तो लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
- कपूर जलाने से आमदनी बढ़ती है सप्ताह में कम से कम एक बार आपको अपने घर में कपूर जलाकर चारों ओर घुमाना चाहिए इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और आमदनी बढ़ती है।
- श्री यंत्र से भी सुधरेगी आर्थिक स्थिति को श्रीयंत्र को आपको अपने तिजोरी में जप अनुष्ठान संपन्न करके रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए घर की छत पर पक्षियों के लिए रोजाना दाना और पानी की व्यवस्था करें ताकि वे आए और दाना खाकर जाएं और आपको उनका आशीर्वीद मिलेगा।
- विष्णु भगवान एवं केले के पेड़ का पूजा विधिवत रूप से हल्दी का प्रयोग करते हुए गुरुवार के दिन करने से भगवान विष्णु को प्रसन्नता मिलती है, साथ ही इससे आपके जीवन में भगवान की कृपा बनी रहती है। आप चाहे तो रोजाना तांबे के लोटे में हल्दी डालकर केले के पेड़ पर हल्दी वाला जल डाल सकते हैं। इससे भी विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।