बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनका परिवार हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में गिने जाते है। ऐश्वर्या राय बच्चन 49 साल की होने के बावजूद भी खूबसूरती के मामले में नई एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती है। ऐश और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी।
आपको बता दें कि एक बार एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने कहा था कि ऐश उनसे बड़ी स्टार हैं और उम्र में भी बड़ी है। ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो दोनों की पहली मुलाक़ात 1997 में स्विट्जरलैंड में हुई थी। साल 2005 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने पहली बार फिल्म बंटी और बबली में स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म के बाद से ही दोनों नज़दीक आने लगे।
इस फिल्म के बाद वह दोनों उमराव जान, गुरू और धूम 2 में फिर एक साथ नज़र आए। इसके बाद तो दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। अब हाल ही में एक खबर इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसके मुताबिक ऐश्वर्या रॉय बच्चन दूसरी बार माँ बन गई है। ऐश्वर्या के माँ बनने पर बच्चन परिवार में ख़ुशी का मौहाल है। इस खबर की माने तो अमिताभ के घर एक नया मेहमान आया है। वह दूसरी बार दादा बने है। इस खबर के सामने आते ही ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को बधाई मिल रही है।
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की पहले से एक बेटी है जिनका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या बच्चन भी घर में नन्हे मेहमान के आने से काफी खुश है। आराध्या बच्चन भी बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड में गिनी जाती है। हालांकि ऐश्वर्या अपनी बेटी को लाइम लाइट से दूर रखती है। जब हम इस खबर की तह तक पहुंचे तो पता चला कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। ऐश्वर्या रॉय के गोद में दिख रहा बच्चा उनके करीबी का है।