फोटो में दिख रही ये क्यूट बच्ची अब बन चुकी है करोड़ो लोगों की धड़कन, जानिए उस एक्ट्रेस का नाम

By

Times Bull

नई दिल्ली : बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हर बात लोग जानना चाहते हैं। फैंस को बड़े पर्दे पर दिखने वाले अपने स्टार्स से जुड़ी हर बात में दिलचस्पी रहती है। खासतौर पर इस बात में कि उनके चहेते स्टार्स पहले कैसे दिखते थे।अब एक बार फिर से एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में एक बहुत ही क्यूट बच्ची को व्हाइट कलर की फ्रॉक में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उस ने हाथो मे लाल कलर की चूड़ियां भी पहनी है। ये क्यूट बच्ची कैमरे की तरफ देखकर फोटो खिंचवा रही है। ये बच्ची आज के टाइम इंडस्ट्री में बहुत बड़ी स्टार है, क्या आप इन्हें पहचान पाए? अगर आपको नहीं पता चल रहा तो एक छोटा सा हिंट हम आपको दे देते हैं। यह एक्ट्रेस आज की तारीख में साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की दुनिया में एक अलग ही मुकाम पर पहुंची हुई है।

तो पहचाना आपने कौन है यह अभिनेत्री? अगर नहीं पहचाना तो आइए हम आपको बता देते हैं कि, यह क्यूट सी एक्ट्रेस कौन है। आपको बता दे की ये कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना है। पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ काम करके रश्मिका मंदाना की पॉपुलैरिटी एक अलग ही लेवल पर पहुंच गई है। रश्मिका मंदाना जल्द ही अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में दिखाई देंगी। बॉलीवुड में यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी।

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि रश्मिका मंदाना साउथ और बॉलीवुड की एक बहुत ही जानी-मानी अभिनेत्री हैं। क्यूटनेस के मामले में वह सबसे आगे हैं। इस के लिए रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी बोलते है। रश्मिका मंदाना के बचपन की इस फोटो पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।

Times Bull के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App