Best Sold Car: अक्टूबर की तरह नवंबर में भी मारुति सुजुकी ने अपना दम दिखाया है। हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी की कारें सभी को पीछे कर चुकी है। पिछले महीने बिकी टॉप फाइव बेस्ट सेलिंग हैचबैक में से चार मारुति की है।
इसमें बलेनो, अल्टो, स्विफ्ट और वैगनआर जैसे मॉडल शामिल है। इसके बाद ह्युंडई ग्रैंड i10 का नंबर आता है। सेगमेंट में सबसे ज्यादा बलेनो को खरीदा गया है। बलेनो के कुल 20,945 यूनिट को बेचा गया है। इसके बाद ऑल्टो के 15663, स्विफ्ट के 15152 और वैगनआर की कुल 14720 यूनिट को बेचा गया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मारुति बलेनो ने ना सिर्फ अपनी ही वैगनआर को पीछे किया बल्कि हुंडई और टाटा जैसी बड़ी कंपनियों के हैचबैक को भी पीछे छोड़ा है। आज इस आर्टिकल में आपको नवंबर महीने की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की डिटेल्स मिलने वाली है। इसमें ह्युंडई i20, टाटा टियागो, मारुति इग्निस और टाटा अल्टरोज जैसी कारें शामिल है।
Top Best Selling Car
इस लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति बलेनो है, जिसके 20945 यूनिट को बेचा गया है। पिछले साल नवंबर महीने में यह आंकड़ा 9931 यूनिट का था।
दूसरे नंबर पर मारुति अल्टो रही नवंबर 2022 में इसके 15663 यूनिट को बेचा गया है। पिछले साल नवंबर के महीने में यह आंकड़ा 13812 यूनिट का था।
तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की ही स्पोर्ट कार स्विफ्ट रही है। इसके कुल 15152 यूनिट को बेचा गया है। पिछले साल नवंबर के महीने में यह आंकड़ा 14568 यूनिट का था।
चौथे नंबर पर मारुति वैगनआर है। इस कार के कुल 14720 यूनिट को बेचा गया है। नवंबर 2021 में यह आंकड़ा 16853 का था।
पांचवे नंबर पर ह्युंडई ग्रैंड i10 रही है। इसके कुल 7961 यूनिट को बेचा गया है। नवंबर 2021 में यह आंकड़ा 5466 यूनिट का था।
छठे नंबर पर भी ह्युंडई की i20 रही है। इसके 7236 यूनिट को बेचा गया है। पिछले साल नवंबर के महीने में यह संख्या 4391 यूनिट का था।
सातवें नंबर पर सेफेस्ट कार बनाने वाली कंपनी टाटा की टियागो है। इसके 5097 यूनिट को बेचा गया है। नवंबर 2021 में यह आंकड़ा सिर्फ 4998 यूनिट का था।
आठवें नंबर पर मारुति इग्निस मॉडल रही है। इसके कुल 5087 यूनिट को बेचा गया है। नवंबर 2021 में यह आंकड़ा सिर्फ 1499 यूनिट का ही था।
नौवें नंबर पर टाटा अल्टरोज है। इसके कुल 5084 मिनट को बेचा गया है। नवंबर 2021 में यह आंकड़ा 3025 मिनट का था।
इस लिस्ट में सिर्फ वैगनआर के सेल्स में ही गिरावट दर्ज की गई हैं। बाकी सभी कारों ने कुछ ना कुछ प्रतिशत का ग्रोथ ही हासिल किया है।