नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और मैदान से अब दूर रहते हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के प्रशंसक और महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले अब भी महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हैं। भले ही धोनी रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनके चाहने वालों और प्रशंसकों में कोई कमी नहीं आई है इसलिए तो महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक धोनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते रहते हैं। भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी भारत ही नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों की गिनती में शुमार है।
वही, उन्हें भारत का सबसे सफल कप्तान माना जाता है, क्योंकि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का t20 विश्व कप जीता, फिर 2011 में उन्होंने 50 ओवर का विश्व कप जीता, और 2013 में धोनी ने चैंपियंस ट्रॉफी को अपने और भारत के नाम किया। वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव होते हैं, पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी यादें हमेशा ताजा बनाए रखते हैं।
ऐसा ही करते हुए इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे को हराने के लिए रेस करते हुए इस वीडियो में दिखाई पड़ रहे हैं।
दरअसल यह वीडियो 2017 में श्रीलंका और भारत के बीच हुई सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले का है। इस समय महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 36 साल और हार्दिक पंड्या 24 साल के थे। प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों ने अचानक ही 100 मीटर की रेस लगाने का मन बना लिया। 100 मीटर की रेस में हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी से हार गए। रेस में धोनी शुरू से आखिर तक हार्दिक पंड्या से आगे ही रहे। जैसा की वीडियो में भी देखा जा सकता है, धोनी अपने से युवा हार्दिक पंड्या से रेस लगा रहे हैं और उनसे ज्यादा तेज गति से भाग रहे हैं। इस रेस को जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया था कि उनकी उम्र भले ही 35 के पार हो गई हो पर वह अन्य किसी भी युवा खिलाड़ी से ज्यादा तेज है।
- पिच में तेज भाग कर एक को दो रन में तब्दील कर लेते थे धोनी
आपको बता दें कि जब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के रेगुलर खिलाड़ी हुआ करते थे उस समय भी धोनी की फिटनेस की दाद जाती थी। धोनी हमेशा विकेटों के बीच में तेज गति से भागा करते थे और फील्डर को दबाव में रखा करते थे। कई मैचों में अहम समय में धोनी भागकर 1 रन को 2 रन में तब्दील कर दिया करते थे। अपने करियर के अंतिम दिनों मैं भी धोनी इसी तरह से भागा करते थे | धोनी हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान देते थे साथ ही यह भी सुनिश्चित करते थे कि टीम के बाकी खिलाड़ी भी क्षेत्ररक्षण में चुस्ती फुर्ती दिखाएं।
https://www.instagram.com/p/Ck7i2U6AJHM/
- इंडियन टीम को खल रही धोनी की कमी
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम में धोनी की कमी खल रही है। भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी जैसा फिनिशर की आवश्यकता है, जो के अंतिम ओवरों में आकर मैच को भारत के पक्ष में मोड़ सके। भारतीय टीम मैनेजमेंट पहले ऋषभ पंत और फिर दिनेश कार्तिक को फिनिशर के रोल में देख चुके हैं पर दोनों ही खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। टी-20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी भारत को एक अच्छे फिनिशर की कमी खली। वहीं जब भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार गई, तब भी धोनी की कप्तानी को याद किया गया और कहा गया कि अगर धोनी होते तो भारत विश्वकप जरूर जीतता।