BMW की महंगी Electric सेडान हुई लॉन्च, दो इलेक्ट्रिक कार के बराबर देती है रेंज

Avatar photo

By

Saurav Kumar

BMW i5: भारतीय वाहन बाजार में बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक कार आई5 (BMW i5) को पेश किया है। इस कार को 1.20 करोड़ रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर उतारा गया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के सिर्फ टॉप मॉडल M60 xDrive वेरिएंट को ही भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया है।

इसका देश के बाजार में स्थान i4 और i7 के बीच है। जिनकी कीमत क्रमशः 72.5 लाख रुपये और 2.03 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपये है। बीएमडब्ल्यू आई5 (BMW i5) के लॉन्च होने के बाद अब कंपनी की भारतीय बाजार में कुल 5 इलेक्ट्रिक कारें हो गई है। जिसमें iX1, iX xDrive50, i4 और i7 शामिल हैं। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार बीएमडब्ल्यू आई5 (BMW i5) की बुकिंग को 4 अप्रैल से शुरू कर दिया है।

BMW i5 की डिटेल्स

बीएमडब्ल्यू आई5 (BMW i5) इलेक्ट्रिक कार के M60 xDrive वेरिएंट में कंपनी ने 83.9kWh बैटरी पैक लगाया है। जिसे एकबार फुल चार्ज करके इस कार को 516 किलोमीटर की रेंज तक चलाया जा सकता है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगाए गए हैं। जिनकी कंबाइंड रूप से क्षमता 601hp पावर और 795Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। कंपनी दावा करती है कि ये कार मात्र 3.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसकी क्षमता 230 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड ऑफर करने की है।

इस इलेक्ट्रिक कार के साथ आपको 11kW का वॉल चार्जर फ्री मिलता है। लेकिन आप अगर चाहें तो अलग से इस कार के लिए 22kW का AC चार्जर खरीद सकते हैं। कंपनी की माने तो यह कार 205kW की DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। जिसकी मदद से यह महज 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

BMW i5 के आधुनिक फीचर्स

कंपनी अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर उपलब्ध कराती है। इसके अलावा इसमें आपको बीएमडब्ल्यू के लेटेस्ट आईड्राइव 8.5 ओएस सपोर्ट वाला 14.9 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन भी मिल जाता है। इसमें गेमिंग और वीडियो का फ़ंक्शन भी दिया गया है। जो आपके मनोरंजन के अनुभव को काफी बेहतर बना देता है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App