युवाओं को मिला रफ्तार का मजा, लॉन्च हुई नई Yamaha Aerox S, जानें कीमत

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Yamaha Aerox S: भारतीय टू व्हीलर मार्केट में यामाहा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर स्कूटर एयरोक्स के नए वेरिएंट एयरोक्स वर्जन एस (Yamaha Aerox S) को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें कई आधुनिक फीचर्स को ऐड किया है। जिसमें बिना चाबी के इग्निशन और कुछ अन्य फीचर्स शामिल हैं। इस स्कूटर के नए मॉडल को कंपनी ने 1,50,000 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन्स- सिल्वर और रेसिंग ब्लू देखने को मिलते हैं।

Yamaha Aerox S इंजन और पावरट्रेन

यामाहा एयरोक्स एस (Yamaha Aerox S) में कंपनी ने रेगुलर वेरिएंट वाला ही 155cc का सिंगल-सिलेंडर VVA इंजन लगाया है। जो 8,000rpm पर 15bhp का अधिकतम पावर और 6500rpm पर 13.9Nm का पीक टॉर्क बनाता है। इसमें आपको CVT गियरबॉक्स मिलता है।

कंपनी ने इसमें बेहतर परफॉरमेंस के लिए फ्रंट और रियर दोनों तरफ 14 इंच के व्हील्स लगाए हैं। इसके पिछले पहिये का टायर 140-सेक्शन का है। यह स्कूटर 126 किलो की है और कंपनी इसमें 25 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज ऑफर करती है।

Yamaha Aerox S के एडवांस फीचर्स

इस स्कूटर के साथ कंपनी ने स्मार्ट-की (Smart Key) दिया है। जिसके एक बटन को दबाकर बहुत ही आसानी से स्कूटर को ढूंढा जा सकता है। की में लगे बटन को प्रेस करने से स्कूटर के इंडिकेटर ब्लिंक करने लगते हैं और स्कूटर से एक खास आवाज आने लगती है। इसमें चाबी लगाने की जगह पर नॉब दिया गया है। जिसे घुमाकर स्कूटर को स्टार्ट या बंद किया जा सकता है। वहीं इसी से फ्यूल टैंक को भी आप खोल सकते हैं।

कंपनी ने इस स्कूटर में एस वेरिएंट में स्मार्ट-की के साथ इम्मोबिलाइज़र फीचर भी लगाया है। इस फीचर की मदद से स्मार्ट चाबी के स्कूटर की रेंज से बाहर जाने पर स्कूटर अपने आप लॉक हो जाता है। इसके अलावा इसमें आपको वहीं रेगुलर फीचर्स मिलते हैं जो कंपनी ने इसके स्टैण्डर्ड वेरिएंट में उपलब्ध कराए हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App