Nissan की ये दमदार SUV मिल रही इतनी सस्ती.. मिलेगा 19.35 Kmpl का शानदार माइलेज !

By

Vikram Singh

Nissan Magnite XE: यदि आप ही वर्ष 2024 में 5 लाख़ से भी काम के बजट में एक दमदार SUV गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक नजर Nissan Magnite गाड़ी के XE वेरिएंट पर अवश्य डालनी चाहिए। इस गाड़ी से आपको 19.35 Kmpl का काफी शानदार माइलेज तो मिलता ही है। इसी के साथ इसमें आपको 999 cc का इंजन भी मिल जाता है जो काफी तगड़ी परफॉर्मेंस देता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस गाड़ी को अभी आप मात्र ₹3 लाख रुपए में खरीद कर ला सकते हैं जबकि इसकी वास्तविक कीमत ही इस दाम से दुगनी है। आइए जानते हैं गाड़ी में आने वाले सभी फीचर्स तथा इसको इतने कम दाम में खरीदने की पूरी प्रक्रिया।

 

Nissan Magnite गाड़ी के XE वेरिएंट में आने वाले सभी फीचर्स

अगर हम Nissan Magnite गाड़ी के XE वेरिएंट में आने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको सबसे पहले 999cc का 3 सिलेंडर वाला दमदार पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल जाता है जो 71.01 bhp की अधिकतम पावर तथा 96 NM का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 सीटर SUV गाड़ी है जो मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। बात करें यदि इस गाड़ी से मिलने वाले माइलेज की तो इससे आपको आसानी से 19.35 Kmpl का ARAI क्लेम्ड माइलेज देखने के लिए मिल जाता है। अच्छी बात यह है कि इस गाड़ी में आपको 336 लीटर का काफी बढ़िया बूट स्पेस भी दिया गया है जिसमें आप अपनी निजी वस्तुएं रख सकते हैं। साथ ही आप इस गाड़ी में एक बार में 40 लीटर तक फ्यूल डलवाने में सक्षम है। एक SUV गाड़ी होने के नाते कारमेकर ने इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी बेहतरीन दिया है जो 205 MM का है।

 

Nissan Magnite गाड़ी के XE वेरिएंट को घर लाएं मात्र 3 लाख़ में

आपकी जानकारी के लिए बता दे Nissan Magnite गाड़ी के XE वेरिएंट की भारतीय बाजार में मौजूदा एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रूपए है। लेकिन यही गाड़ी अभी आपको कारदेखो की वेबसाइट पर महज ₹3 लाख़ में मिल रही है। दरअसल, यह एक सेकंड हैंड कैटेगरी की गाड़ी है जिसको इसके फर्स्ट ओनर ने कारदेखो की वेबसाइट पर लिस्ट किया है।

दरअसल, उन्होंने इस गाड़ी को अभी तक 37,456 किलोमीटर चलाया है तथा गाड़ी में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इस गाड़ी का संपूर्ण विवरण भी उन्होंने वेबसाइट पर साझा किया है। अधिक जानकारी के लिए तथा गाड़ी को खरीदने के लिए आप कारदेखो की वेबसाइट पर जाकर नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं तथा सेलर की भी कॉन्टैक्ट डीटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Vikram Singh के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App