नई दिल्लीः भारत के कई हिस्सों में मौसम का तापमान काफी ऊपर नीचे होता दिख रहा है, जिससे कहीं बर्फबारी तो कहीं कड़ी धूप खिली हुई है। धूप खिलने से तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी सताने लगी है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तो तापमान बढ़ने से गर्मी ने लोगों का जीना ही हराम कर दिया है।
पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान में काफी फेरबदल दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान बढ़ता दिख रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई इलाकों में तापमान चढ़ने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी झेलनी पड़ रही है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम राज्यों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट बदलता दिख रहा है। आगामी चार दिन में यहां का तापमान तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही यहां आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। आगामी तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश बढ़ती गर्मी के बीच आगामी 4 दिनों में यहां मौसम का मिजजाज काफी बदल जाएगा। 19 और 20 मार्च को बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान गिरावट दर्ज की गई। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और दक्षिण केरल में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
कई राज्यों में बिजली की चमक के साथ भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 से 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। वहीं, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
आईएमडी के अनुसार, 17 मार्च और 18 मार्च को विदर्भ में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं, 18 और 19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।