Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मोर के पंख को बहुत अच्छा माना गया है, कहा जाता है कि घर में मोर पंख रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। यह पंख जितनी खूबसूरत दिखते हैं इसकी मान्यता और महिमा भी उतनी ही निराली है। मोर पंख से घर में हो रही कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। मोर पंख भगवान श्री कृष्ण के मुकुट में शोभित था, कहा जाता है कि मोर पंख भगवान कृष्ण को बहुत पसंद था, आइए जानते हैं कि घर में मोर पंख टांगने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही मोर पंख को घर के किस दिशा में लगाने से फायदे मिलते हैं।
मोर पंख के फायदे
घर में मोर पंख लगाने से धन की देवी लक्ष्मी और ज्ञान की देवी सरस्वती प्रसन्न होती है और घर में उनका आगमन होता है। घर में बांसुरी के साथ मोर पंख रखने से रिश्तो में गहराई और प्रेम विश्वास बढ़ता है। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव शांत करने के लिए बेडरूम में मोर पंख लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में प्रेम और मधुरता आती है।
अगर आप ग्रहों के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं तो आप ग्रह मंत्र का 21 बार जप करे फिर मोर पंक को किसी भी शुभ दिशा में रक दें जहां सभी की नजर पड़े। ऐसा करने से अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। बच्चों को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं तो चांदी की ताबीज में मोर पंख लगाना चाहिए।
मोर पंख किस दिशा में रखनी चाहिए
वास्तु के मुताबिक दक्षिण दिशा में तिजोरी में मोर पंख लगाया जाए तो धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा राहु के दोष दूर होते हैं, मोर पंख को पूर्व एवं उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए और उत्तर-पश्चिम की दीवार पर लगी होती है, तो राहु ग्रह से कभी परेशानी नहीं मिलती है।