इन बाइक्स की कीमत और माइलेज दोनों ही कर देगी खुश, एक बार देखें ये पूरी लिस्ट - Times Bull

इन बाइक्स की कीमत और माइलेज दोनों ही कर देगी खुश, एक बार देखें ये पूरी लिस्ट

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Affordable 100CC Bikes: कम्युटर बाइक सेगमेंट में होंडा ने अपनी शाइन 100 बाइक को पेश किया है। वहीं इस सेगमेंट में हीरो की पहले से ही कई बाइक्स मौजूद हैं। जिनकी हर महीनें लाखों यूनिट्स की बिक्री होती है। अगर आप भी इस समय एक नई कम्युटर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं। तो इस रिपोर्ट में आपको कुछ अफोर्डेबल कम्युटर सेगमेंट बाइक्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Honda Shine 100 डिटेल्स

हमारी इस लिस्ट में पहले नंबर पर Honda Shine100 बाइक आती है। जिसमें कंपनी ने 99.7 सीसी का इंजन लगाया है। यह इंजन 7.61 bhp का अधिकतम पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इस बाइक में कंपनी ने कई आधुनिक फीचर्स को इनस्टॉल किया है। जिसमें ऑटो चोक सिस्टम और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस बाइक में आपको सेल्फ-स्टार्ट की सुविधा भी मिल जाती है। कंपनी ने इसे बाजार में 64,900 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर पेश किया है।

TVS Sport डिटेल्स

TVS Sport बाइक का इस लिस्ट में दूसरा नंबर है। कंपनी ने अपनी इस बाइक में 109.7 सीसी का इंजन लगाया है। जो 8.3 bhp का अधिकतम पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने अपनी इस बाइक में कई आधुनिक फीचर्स को लगाया है। वहीं इसे 61,500 रुपये से 69,873 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है।

Hero HF 100 डिटेल्स

इस लिस्ट में तीसरा नंबर Hero HF 100 बाइक का है। यह बाइक 97.2 सीसी इंजन के साथ आती है। जिसकी क्षमता 8.0 bhp का अधिकतम पावर और 8.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है। इसके बेस मॉडल में आपको किक स्टार्ट और टॉप वेरिएंट में सेल्फ-स्टार्ट की सुविधा मिलती है। कंपनी ने बाजार में अपनी इस बाइक को 59,998 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App