Panchayat 3 : ‘पंचायत 3’ दर्शकों के लिए बड़ी खबर! अगले महीने देखने को मिलेगी सचिव जी और रिंकी की केमिस्ट्री?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली।  सीरीज पंचायत (Panchayat) दर्शकों की इस समय पहली पसंद बनी हुई है। पंचायत सीरीज के दोनों पार्ट सुपरहिट साबित हुए थे और अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है।

मेकर्स बहुत जल्द ही दर्शकों के बीच पंचायत 3 (Panchayat 3) लेकर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे सीजन को अगले महीने रिलीज किया जा सकता है। इस सीरीज को लेकर दर्शक काफी ही ज्यादा उत्सुक दिख रहे हैं। यह एक ऐसी सीरीज है, जिसे आप अपने परिवार के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘पंचायत’ से अभिनेता जितेंद्र कुमार घर – घर में मशहूर हो गए हैं। इस सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी की भूमिका को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है। सीजन 3 से पहला लुक दिसंबर के महीने में जारी किया गया था। इस पोस्टर में सचिव जी अपनी पीठ पर बैग लटकाये मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी पंचायत 3

सीरीज पंचायत को लेकर फिल्मी गलीयारों में एक के बाद एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। पहले के लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इसे जनवरी के महीने में रिलीज कर दिया जायेगा, मगर यह खबर झूठी साबित हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार अब यह खबर सामने आई है कि मार्च के मध्य में रिलीज किया जायेगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टोटल कितने एपिसोड्स होंगे?

एक रिपोर्ट के अनुसार पंचायत 3 में आठ एपिसोड्स कुल होंगे। इसके अलावा इस सीजन में कई नए कैरेक्टर्स भी देखने को मिलेंगे। सीजन 3 में राजनीती पर ज्यादा फोकस किया गया है।

आपको बता दें, सीरीज पंचायत 3 की शूटिंग भोपाल के पास सीहोर में की गई है। पंचायत 3 में जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) नीना गुप्ता (Neena Gupta), रघुवीर यादव (Raghubir Yadav), चंदन राय (Chandan Roy), दुर्गेश कुमार (Durgesh Kumar) जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इन सभी किरदार ने दर्शकों का दिल पहले ही जीत लिया है। तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के दिमांग में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं? जैसे सचिव जी और रिंकी की क्या शादी देखने को मिलेगी?

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App