नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी और यू ट्यूब क्वीन कही जानेवाली आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए हमेशा ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं।
एक्ट्रेस आम्रपाली को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस जब भी किसी गाने और फिल्म में नजर आती हैं, तो बवाल मच जाता है। एक्ट्रेस की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने लगाई आग
खासकर भोजपुरी जगत में आम्रपाली के साथ दिनेशलाल यादव निरहुआ की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में अभी तक सबसे ज्यादा प्यार मिला है।
इसी बीच इस जोड़ी का एक पुराना गाना ‘फुटानी के फाटक’ (Futani Ke Fatak) यूट्यूब पर वायरल होता हुआ दिख रहा है। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेशलाल यादव निरहुआ (Nirahau) की हॉट केमिस्ट्री देखते हुए ही बना रही है।
बंद कमरे में चल रहा जोरदार रोमांस
गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली दुल्हन की लिबास में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे दुल्हन बनकर अपने ऑनस्क्रीन पति देव निरहुआ को मदहोश करती हुईं दिख रही हैं। गाने में दोनों सुहागरात मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों स्टार्स बंद कमरे में खूब धूम – धड़का करते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘फुटानी के फाटक’ को जितनी बार भी देख ले कम ही लगता है। इस गाने के वीडियो को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
जबकि इस गाने को खबर लिखें जाने तक 2,762,581 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर अपनी सुनहरी आवाज दी है, जबकि इसके बोल संदीप साजन ने लिखे हैं और गाने को संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।