इस ग्रह के नाम से लगता है डर, लेकिन शुभ हो तो मिलते हैं सारे सुख

Avatar photo

By

Santy

ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली के दूसरे भाव में केतु ग्रह हों, और वह शुभ स्थिति में हो तो, व्यक्ति को पैतृक संपत्ति का सुख मिलता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में काफी सुख भोगता है। यदि केतु अशुभ होता है, तो व्यक्ति को काफी समस्या उठानी पड़ती है और काफी संघर्ष करना पड़ता है।

व्यक्ति स्वयं पर करने लगता शक
कुंडली के दूसरे भाव में केतु आगर अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति काफी उलझन में रहता है। कभी-कभी वह खुद पर ही शक करने लगता है। वह जो निर्णय ले रहा है, वह सही है या गलत, समझ नहीं पाता है। कुल मिलाकर कहें, तो वह हमेशा असमंजस की स्थिति में होता है।

आर्थिक रूप से होता है संपन्न
कुंडली का दूसरा भाव यदि शुभ स्थिति में होता है, तो व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न होता है। उसे अनायास ही कहीं से धन मिल सकता है। यही नहीं, अगर कुंडली के दूसरे भाव में केतु हो, तो व्यक्ति रूप-सौंदर्य से परिपूर्ण होता है। ऐसा व्यक्ति एक प्रभावशाली वक्ता भी होता है। उसकी मीठी बातें सुनकर हर कोई सम्मोहित हो जाता है।

गलत लोगों की हो सकती है संगत
अगर कुंडली के दूसरे भाव में केतु खराब स्थिति में होता है, तो व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। उसके काम में बाधा आती है, जिससे वह गलत निर्णय लेने लगता है। कुमार्ग पर जाने की भी स्थिति बन जाती है। इतना ही नहीं गलत लोगों की संगत में आने के कारण उनके रास्ते में भी कई बाधाएं आती हैं।

बेवजह के होते हैं खर्च
केतु के खराब होने की स्थिति में व्यक्ति को संचित धन भी बेवजह खर्च करना पड़ सकता है। केतु की खराब स्थिति से व्यक्ति को मिली हुई पैतृक संपत्ति का सुख भी नहीं मिलता है।

केतु के कारण हो सकती मुंह से जुड़ी परेशानी
दूसरे भाव में केतु मुंह से संबंधित बीमारी से परेशान कर सकता है। उसकी बातें भी कड़वी लगने लगती है। इस कारण कई बार बने हुए भी बिगड़ सकते हैं।

केतु को बेहतर बनाने के लिए लगाएं केसर का टीका
केतु को बेहतर बनाने के लिए ललाट या मस्तक पर हल्दी या केसर का तिलक लगाना चाहिए। गुरुवार और एकादशी को उपवास रखने से भी लाभ होता है। गली-मोहल्ले में घूमने वाले काले कुत्ते को रोटी या ब्रेड खिलाना अच्छा होता है। इसी तरह किसी धार्मिक स्थल की यात्रा और भगवान के पूजन से भी फायदा होता है। अगर संभव हो तो सप्ताह में एक दिन मंदिर या किसी धार्मिक स्थल की सफाई जरूर करें।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App