Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये चार पौधे, माने जाते हैं बहुत अशुभ

Avatar photo

By

Sanjay

Unlucky Plants: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें पेड़-पौधों से बहुत प्यार होता है। अक्सर लोग सजावट के लिए अपने घरों में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाते हैं। ये पेड़-पौधे देखने में तो अच्छे लगते ही हैं, पर्यावरण के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी हरे-भरे पेड़-पौधों को शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे पौधे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसे पौधे भी लगा लेते हैं जो देखने में तो बेहद खूबसूरत होते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माने जाते हैं। ये पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं इसलिए भूलकर भी इन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए…

कैक्टस

कैक्टस देखने में बहुत सुंदर लगते हैं, लेकिन वास्तु में इन पौधों को शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और परिवार में कलह बढ़ाते हैं।

मेहदी

दरअसल, मेहंदी का पौधा शुभ माना जाता है। इसका प्रयोग ज्यादातर शुभ कार्यों में किया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में मेहंदी का पौधा होना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और जिस घर में यह पौधा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ जाता है।

बोनसाई

घर में बोनसाई पौधा रखना सही नहीं माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यह पौधा परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में इस पौधे को घर के अंदर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।

सूखे पौधे

अगर घर में कोई पौधा सूख रहा है या मुरझा रहा है तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। यह घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का भी संकेत देता है। इसलिए ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से हटा देना चाहिए।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App