लो जी 13 फरवरी तक करें 5550 बंपर पदों के लिए आवेदन, देखें टीचर भर्ती की फुल डिटेल्स

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली: Assam Teacher Recruitment 2024.ऐसे कई कैंडिडेट होते हैं, जो पढ़ाई लिखाई कर अध्यापन कार्य में जाना चाहते हैं। तो आपके लिए इस राज्य में 5000 से ज्यादा बंपर पदों पर भर्तीयां हो रही है। जिसकी लास्ट डेट आयोग के द्वारा बढ़ाई गई है।  अगर आप इस भर्ती प्रोग्राम के लिए योग्यता रखते हैं। तो जल्दी से 13 फरवरी लास्ट डेट से पहले आवेदन पत्र ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऐसे कैंडिडेट जो असम राज्य में रहते हुए सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपको टीचर के पदों पर भर्ती होने का सुनहरा मौका मिला है। असम राज्य के डायरेक्ट्रेट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके  तहत कुल 5550 पद भरे जाएंगे।

Assam Assistant Teacher Recruitment 2024 पदों की संख्या 

डायरेक्टर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (DDE), असम हजारों पदों पर भर्ती कर रहा है, जिससे असिस्टेंट टीचर के पदों  कुल 5,550 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के पद इस प्रकार की बात करें तो लॉअर प्राइमरी (LP) स्कूलों के असिस्टेंट टीचर – 3,800 पद खाली हैं, और यूपी स्कूलों के असिस्टेंट टीचर, साइंस टीचर और हिंदी टीचर  – 1,750 पद खाली बताए गए है।

Assam Assistant Teacher Recruitment 2024 डेट्स

दरअसल आप को बता दें कि डायरेक्टर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (DDE) ने इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 फरवरी रखी थी जिसे अब आगे बढ़ा 13 फरवरी 2024 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Assam Assistant Teacher Recruitment 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट टीचर के पदों के लिए  असम TET या CTET पास अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया हैं कि, ऐसे कैडिडेंट जो LP और UP के लिए ATET या CTET पास कर लिया है, तो भी अप्लाई कर सकते हैं।

Assam Assistant Teacher Recruitment 2024 उम्र सीमा

अगर आप Assam Assistant Teacher Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो कैडिडेंट की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अनाराक्षित कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 43 वर्ष, SC,ST के लिए 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App