नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ'(Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली के चाहने वालों की संख्या बहुत है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इस जोड़ी के गानों के वीडियो और फिल्मों का इंतजार दर्शकों को हमेशा ही रहता है। निरहुआ और आम्रपाली ने एक साथ मिलकर भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में भी दी है।
निरहुआ और आम्रपाली का हॉट रोमांस
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया गाना ‘मनबा ना राजा जब तू चीख लेबा हो’ एक बार फिर से इंटरनेट पर धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
बंद कमरे में चल रहा जबरदस्त रोमांस
यह गाना काफी पुराना है, लेकिन दर्शकों द्वारा एक बार फिर से बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘राम लखन’ का है। इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली की ये फिल्म हिट साबित हुई थी।
‘मनबा ना राजा जब तू चीख लेबा हो’ (manba na raja jab tu chikh leba ho) में निरहुआ और आम्रपाली सुहागरात मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली रोमांस की सभी हदों को पार करती हुईं नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस साड़ी पहनकर निरहुआ को बंद कमरे में मदहोश करती हुईं दिख रही हैं। दोनों पलंगतोड़ रोमांस से भूचाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को भोजपुरी इंडस्टी की जानी-मानी भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है, जबकि गाने के बोल श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने और इसका संगीत रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) ने दिया है।
फिल्म में आम्रपाली और दिनेश लाल के साथ प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, मनोज टाइगर, संजय पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आये हैं।