Toyota Glanza CNG: टोयोटा इंडिया भारत में अपनी पहली सीएनजी कार को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में मारुति ने भी अपनी नई बलेनो सीएनजी को लॉन्च किया था। यहां बलेनो की चर्चा इसलिए हुई है क्योंकि सुजुकी और टोयोटा आपस में साझेदार है।
रिपोर्ट की माने तो 2022 Toyota Glanza CNG रूप में लॉन्च किया जाने वाला है। इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। कुछ डीलरशिप अपने स्तर पर इसकी बुकिंग ले रहे हैं। यह भारत में टोयोटा का पहला सीएनजी कार होने वाला है।
यह भी पढ़ें:-Maruti Brezza का हुआ बुरा हाल, Top 3 SUV में नहीं बना पाई जगह, जानें कौन बना नंबर वन
मारुति सुजुकी अपनी सीएनजी कारों में s-cng कहती है वही टोयोटा की ओर से आने वाली सारी सीएनजी कार e-CNG कहलाएंगी। कुछ हफ्ते पहले Toyota Glanza CNG के स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट्स की जानकारी सामने आई थी। इसमें कहा गया था इस नई कार में 1.2 लीटर का K Series ड्यूल वीटीटी पेट्रोल इंजन होगा, जो स्टार्ट स्टॉप सिस्टम पर आधारित होगा।
यहीं कहा गया है कि यह इंजन 88 बीएचपी का पावर जनरेट करता है। लेकिन सीएनजी में यह 77 बीएचपी का होगा। इसमें आपको केवल 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ही विकल्प दिया जाएगा। वही माइलेज में आपको 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक दे सकती है।
Toyota Glanza CNG को बाजार में उतारने के बाधक ही उम्मीद है कि कंपनी इसके कीमत घोषणा कर देगी। वर्तमान में बिक रही टोयोटा ग्लैंजा की कीमत 6.59 लाख रुपए से शुरू होकर 9.99 लाख रुपया तक जाती है। इसका सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में टाटा अल्टरोज, हुंडई i20 और इसके ही जैसी मारुति सुजुकी बलेनो से होती है। नई सीएनजी वेरिएंट पेट्रोल के मुकाबले 50 से 60 हजार रुपए ज्यादा महंगी होगी।