नई दिल्ली:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर (BSER) की ओर से आयोजित रीट परीक्षा 2022 में बैठने वाले कैडिडेंट के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि इस रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे थे। ऐसे में बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिससे कैडिडेंट बोर्ड के पोर्टल पर जाकर फटाफट रिजल्ट देख कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, सरकार की ओर से हाल ही में घोषणा की गई रीट 2022 के अगले चरण की परीक्षा जनवरी, 2023 में आयोजित की जाएगी।
आप को बता दें कि इस साल 14 लाख से अधिक कैडिडेंट ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया था। रीट 2022 के रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के देखने के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reetbser2022.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
देखें चेक करें ये रिजल्ट
बता दें कि REET 2022 Result को देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग कर सकते हैं।
- कैडिडेंटसबसे पहले आरबीएसई रीट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध REET 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका रीट परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैडिडेंट अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- कैडिडेंट को भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट संभाल कर रख लें।
RBSE) की ओर से REET 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। REET 2022 लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 63.63 फीसदी रहा है।
वही रीट लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम आ चुका हैं तो इसकी रिजल्ट 52.19 फीसदी रहा है। वही रीट लेवल वन की परीक्षा में 03 लाख 20 हजार 014 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 02 लाख 03 हजार 609 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। वहीं, रीट लेवल -2 के पेपर में 11 लाख 55 हजार 904 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 06 लाख 03 हजार 228 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।