नई दिल्ली। मखाना खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। खासकर व्रत के समय में बहुत से लोग मखाना खाते हैं। मखाना (Side-Effects of Makhana) हमारी बॉडी के लिए जीतना फायदेमंद होता है, उतना ही नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
यदि, आप अधिक मात्रा में मखाना का सेवन करते हैं, तो आज से ही आपको यह आदत छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि, ज्यादा मखाना खाने से आपको पेट की बीमारी से जूझना पड़ सकता है। यदि, आप भी रोजाना मखाना का सेवन करते हैं, तो आपको यह खबर जरूर ही एक बार पड़ लेनी चाहिए।
मखाना में समृद्धि से भरपूर गुण
मखाना एक सुपरफ़ूड है, जो फाइबर, मैग्नीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थियामिन, प्रोटीन, और फास्फोरस जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम की कमी भी है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है। लेकिन इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण ज्यादा मात्रा में खाना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, खासकर जिन लोगों को पेट समस्याएं हैं।
पेट की कमजोर के लिए सावधानी
यदि आपका पेट कमजोर है और आप किसी भी खाद्य सामग्री को पचाने में मुश्किल महसूस करते हैं, तो आपको मखाना को सावधानीपूर्वक खाना चाहिए। इसमें उच्च फाइबर की मात्रा होने के कारण पेट को इसे पचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी की जरूरत होती है। यदि इसे अधिक मात्रा में खाया जाता है, तो यह पेट के लिए अच्छा नहीं हो सकता है और आपको पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
किडनी स्टोन से पीड़ितों के लिए सावधानी
यदि आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो आपको मखाना से दूर रहना चाहिए। इसमें कैल्शियम की अधिक मात्रा होने के कारण यह किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है।
डायरिया में मखाना का सेवन एक खतरनाक कदम हो सकता है, क्योंकि मखाना फाइबर से भरपूर होता है और इससे डायरिया की स्थिति में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। डायरिया की समस्या से ग्रस्त व्यक्तियों को इसे बिना जांच के बड़ी मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें