Gold Rate on 15 November 2023: आज देशभर में भाई दूज (Bhai Dooj 2023) का त्योहार बहुत ही धूम – धाम के साथ मनाया जा रहा है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना करती हैं और भाई अपनी प्यारी बहनों को गिफ्ट देते हैं।
यदि आप अपनी बहन से बहुत ही ज्यादा प्यार करते हैं और आपकी बहन को गोल्ड से काफी लगाव है और आप ज्वैलरी गिफ्ट करने के बारे में सोच – विचार कर रहे हैं, तो आपको उससे पहले सोने की कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए।
क्योंकि, सोने की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यूपी के वाराणसी में आज 15 नवम्बर को सोने की कीमत 100 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, चांदी की कीमत में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है।
15 नवंबर 2023 को 10 ग्राम सोने की कीमत अलग-अलग शहरों में अलग – अलग दर्ज की गई है, लेकिन औसतन यह लगभग 61,000 रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 60,600 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 55,550 प्रति 10 ग्राम है। चांदी का मौजूदा रेट 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। तो आईये एक नजर डालते हैं सोने की कीमतों पर:-
दिल्ली में क्या है सोने की कीमत?
राजधानी दिल्ली की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत 55,700 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में क्या है सोने का भाव?
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने के दाम 55,600 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,650 रुपये है।
चेन्नई में सोने की कीमत?
चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 56,150 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आपके शहर में चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं:
-चेन्नई में चांदी की कीमत 71794.0 रुपये/1 किलोग्राम दर्ज किया गया है।
– दिल्ली में चांदी की कीमत 71794.0 रुपये/1 किलोग्राम ट्रेंड कर रहा है।
– मुंबई में चांदी की कीमत 71794.0 रुपये/1 किलोग्राम है।
आज क्या है सोने की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 15 नवंबर की सुबह 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 60260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला सोने के दाम 55240 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहा है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने की कीमत 45377 रुपये के करीब पहुंच गया है। जबकि, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला सोने का दाम 35394 रुपये पहुंच गया है।
आज क्या चांदी की कीमत
999 प्योरिटी वाले एक किलो चांदी की कीमत आज 71822 रुपये पहुंच गया है। ऐसे में चांदी खरीदने का आपके पास बढ़िया मौका है।