Hero HF Deluxe: हीरो देश की सबसे ज्यादा बाइक बनाने वाली कंपनी है। वहीं उनकी बाइक सबसे ज्यादा बिकती भी है।
इसी कंपनी की स्प्लेंडर प्लस देश की बेस्ट सेलिंग बाइक है। स्प्लेंडर के अलावा भी हीरो कई बेहतरीन बाइक बनाती है जिसमें से एक एचएफ डीलक्स भी है। ग्रामीण इलाकों में इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इसकी माइलेज काफी ज्यादा है वही यह 25 सड़कों पर भी काफी हल से चलती है।
शहरों में भी अब इस बाइक का क्रेज बढ़ गया है क्योंकि डिलीवरी के लिए लोग यही बाइक खरीदना पसंद करते हैं। अभी अगर आप इस बाइक को शोरूम से खरीदने जाएंगे तो आपको यह 67,268 रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर मिल जाएगी। इस पर सारे टैक्स लगाकर ऑन रोड इसकी कीमत 81629 रुपए की हो जाती है। देखा जाए तो कई मायनों में यह कीमत काफी ज्यादा है। जो लोग छोटे-मोटे काम करते हैं। वह इतने पैसे नहीं दे सकते है। लेकिन इस दिवाली हीरो आपके लिए ऑफर लेकर आई है।
इस ऑफर के जरिए आप सिर्फ ₹8000 में ही यह बाइक खरीद सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा और यह आज हम इस आर्टिकल में अच्छे से जानेंगे।
Hero HF Deluxe का आकर्षक प्लान
आप अभी जाकर शोरूम से सिर्फ ₹8000 में हीरो एचएफ डीलक्स खरीद सकते हैं। इसके बाद आपकी बची हुई राशि ईएमआई के रूप में कन्वर्ट कर दी जाएगी। अगर आप 36 महीने तक की ईएमआई प्लेन लेते हैं तो आपको हर महीने 2165 रुपए देने होंगे और बैंक इस पर आपको 9.7 फीसदी का ब्याज लेगी। देखा जाए तो यह काफी अच्छा प्लान है। हालांकि फाइनेंस बैंक के जरिए बाइक थोड़ी महंगी हो जाती है। लेकिन इस समय पर आप इसे कम पैसे देकर घर ला सकते हैं।
Hero HF Deluxe में मिलता है ये खास
हीरो एचएफ डीलक्स में 97cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8 पीएस का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। चार स्पीड गियर बॉक्स के साथ आने वाली यह बाइक बहुत ही स्मूथ चलती है। वहीं इसका माइलेज भी काफी जबरदस्त है। देखा जाए तो इसके द्वारा 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल सकता है। वहीं इसके फीचर्स कुछ खास नहीं है इसमें आपको वह सभी जरूरी चीज मिल जाएगी जो आपके राइड को अच्छी कर सकती है। बाकी अगर आपको फीचर वाली बाइक लेना है तो फिर स्प्लेंडर xtec को देख सकते हैं।