नई दिल्ली: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi में जल्द ही ऐसे स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। जो लाँच होते ही ग्राहकों की पहली पसंद बनने वाला है। कंपनी अपने Xiaomi 13 Pro पर काम कर रही है। जिन ग्राहकों को लंबे समय से इंतज़ार हो रहा है। वही एक एक करके कई खासियत सामने आई है, जिसमें अब के बारे में ऐसी संभावित खासियत सामने आई है जो कंपनी इस स्मार्टफोन में कन्फर्म दे सकती है। Xiaomi साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2022 में 13 Pro लॉन्च कर सकती है। ऐसे में आप भी इस फोन खो खरीदने की चाहत रखते हैं तो यहां पर जान सकते हैं। Xiaomi 13 Pro के लीक डीटेल्स के बारे में……
ये बी पढ़ें- Lpg Cylinder: महंगाई से मिला छुटकारा, गैस सिलेंडर 300 रुपये सस्ते में यहां से खरीदें, जानें डिटेल
PM Kisan Yojana: किसानों को लगा बड़ा झटका, किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट
फोन मेकर कंपनियों में एस बड़ी कंपनी Xiaomi साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2022 में ऐसा धांसू फोन को लॉन्च करने वाली है। जो ग्राहकों को काफी पंसद आने वाला है। लॉन्च से पहले Xiaomi 13 Pro के कुछ फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।
आप को बता दें कि एक लोकप्रिय टिपस्टर योगेश बराड़ ने कंपनी ने फोन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। टिपस्टर योगेश बराड़ ने ट्विटर पर जानकारी साझा की। उनके ट्वीट के अनुसार, चीनी टेक दिग्गज का अगली पीढ़ी का प्रीमियम Xiaomi 13 Pro में हैंडसेट 6.7-इंच E6 AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा जो LTPO तकनीक को सपोर्ट करता है।
वही लीक रिपोर्ट में बताता जा रहा है कि कंपनी Xiaomi 13 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा सकती है। रैम और मेमोरी- इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। मार्केट में अभी 5जी फोन की मांग तो कंपनी Xiaomi 13 Pro के 5जी से लैस लॉन्च कर सकती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा फॉर्मेट हो सकता है। इसमें 50 एमपी का मुख्य बैक कैमरा, 50 एमपी का अल्ट्रा वाइड और 50 एमपी का तीसरा कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। जिसे 1440 x 3200 पिक्सल पर फुल एचडी रेजोल्यूशन मिल सकता है। ओएस- इसे Android 12 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi 13 Pro में ड्यूल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई आदि सभी फीचर्स होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा होने की भी उम्मीद है।