नई दिल्ली Central government employees Diwali Bonus: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये आपके लिए बेहद खास खबर हो सकती है। आपको बता दें हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल सीजन में काफी बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है।
केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ग्रुप- बी के अधिकारियों और ग्रुप- सी के कर्मचारियों के लिए इस दिवाली में बोनस देने का बड़ा ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले में पैरा मिलिट्री के जवान भी शामिल हैं। जिनको 7,000 रुपये तक का मौक्जिमम फेस्विटव बोनस दिया जाएगा।
कितना मिलेगा बोनस का लाभ
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल गवर्नल मेंट ने इसी मंगलवार को नॉन गैजेटेड ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों के लिए नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान किया है। इससे ग्रुप बी औ ग्रुप के गैर राजपत्रित कर्मचारियों को 1 महीने की सैलरी के बराबर पैसा का बोनस के रूप में दिया जाता है।
इसके बाद रिपोर्ट में आया है कि इस दिवाली के बोनस का लाभ केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा। जिनको साल 2022 से 2023 के समय कम से कम 6 महीने तक लगातार ड्यूटी की है।
इसके साथ में 31 मार्च 2023 तक सर्विस में रहे हों। एडहॉक आधार पर नियुक्त अस्थाई कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार की तरफ से ये बोनस प्रदान किया जाएगा। सिर्फ शर्त ये हैं कि उनकी सेवा में किसी भी तरह का ब्रेक नहीं होना चाहिए।
इन लोगों को भी मिलेगा
केंद्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, बोनस का लाभ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनको मैक्जिमम 7 हजार रुपये का दिवाली बोनस दिया जाएगा।
ऐसे तय किया जाता है बोनस
कर्मचारियों को दिवासी बोनस तय करने के लिए एक खास फॉर्मूला तैयार किया जाता है इसमें कर्मचारियों को एवरेज सैलरी के आधार पर बोनस को ऐ़ड किया जाता है।
उदाहरण के तौर पर यदि आपको कोई भी सरकार नौकरी में तकरीबन 20 हजार रुपये की सैलरी दे रही है तो आपको तकरीबन 19 हजार रुपये तक का बोनस दिया जा सकता है।