Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (dinesh lal yadav) यानी निरहुआ (nirahua) और भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अभी तक 30 से ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जब भी दोनों एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस समय निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। इन्हें एक साथ देखने के लिए लोगों को हमेशा इंतजार रहता है। ये जोड़ी जब भी किसी फिल्म में नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इसी बीच आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Song) और निरहुआ पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘Tu Hi Baada Jaan’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस गाने में इनकी केमिस्ट्री को देखने के बाद लोग बेकाबू हो गए है। हर गाने में निरहुआ और आम्रपाली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती हैं। भोजपुरी गाना ‘तू ही बाडा जान करेजाऊ’ में आम्रपाली साड़ी पहनकर निरहुआ के दिलों को घायल करती हुईं नजर आ रही हैं।
वीडियो में आम्रपाली, निरहुआ के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच लिपलॉक वाला सीन भी देखने को मिला है। गाने में आम्रपाली ने पीली और गुलाबी कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस गाने को अब तक 19 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है। गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। आपको बता दें कि ये गाना फिल्म JIGARWALA का है। इस गाने को दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, सुशील सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
इस गाने को KHUSHBOO JAIN और RAJNISH ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने को संगीत से सजाया है RAJESH – RAJNISH ने और गाने के बोल PYARE LAL YADAV ने लिखें हैं। इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को देख कुछ इनके फैंस इनकी तारीफ करने के लिए खुद को रोक नहीं पा रहे है।