नई दिल्ली – राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि बाइकों की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था। और उसके बाद यह विवाद आखरी अंजाम तक पहुंचाने के पहले बढ़ता जा रहा है इस दौरान आपको बता दे की झगड़ा कर रहा एक युवक रोकने आए लोगों से अभद्रता करने लगा गाली गलौज करने लगा इसके बाद आक्रोशित भीड़ में उस पर सरिया डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि यह झगड़ा कल का है। कल से लेकर आज तक 24 घंटे हो गए है लेकीन ये हंगामा बढता जा रहा है।
हत्या से आक्रोशित परिजन और उनके साथियों ने सुभाष चौक थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले रामगंज चौपड़ तक का पूरा रास्ता बंद कर दिया। बीच रास्ते में हजारों की तादाद में लोग धरने पर बैठ गए। परिजनों और स्थानी लोगों में आक्रोश है और लोगों ने युवक की हत्या के मामले को लेकर चमकर प्रदर्शन किया जमकर विरोध जताया।
मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की नजर देखा जाए तो STF ,ERT,QRT,RAC समेत भारी संख्या में राजस्थान पुलिस मौके पर मौजूद है।
जैसे ही इसकी खबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार को सरकार ने 50 लख रुपए के मुआवजे की घोषणा कर दिया। इसके अलावा आपको यह भी बता दे की संविदा पर नौकरी और डेरी बूथ देने का भी राजस्थान सरकार ने ऐलान कर दिया है।
पूरा मामला देर रात 12:00 बजे का है। जब आसपास बाइक पर सवार होकर दो युवा के सुभाष चौक इलाके के अंतर्गत जाने वाले रास्ते से गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक और एक दूसरी बाइक सवार आपस में टकरा गए।
उसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। आवाज को सुनकर आसपास के कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देख एक बाइक सवार तो वहां से बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। लेकिन दूसरी बाइक जिस पर इकबाल और उसका साथी सवार था। उसे स्थानी लोगों ने घेर लिया।
आरोप है कि कॉलोनी वालों से इकबाल का झगड़ा हो गया। इसके बाद कॉलोनी वालों ने इकबाल और उसके साथी को जमकर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस इकबाल को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां पर इकबाल की मौत हो गई। उसके बाद से लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।