नई दिल्ली Bank Holiday in October 2023: अक्टूबर महीने के आने में चंद दिन ही बाकी हैं। आने वाले महीने में लोगों के लिए छुट्टियों की भरमार है। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा आपके पास कोई काम है तो आप फटाफट करा लें। नहीं तो काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बैंक में ताला लटकने से पहले ये जान लें किस दिन बैंक में अवकाश रहेगा। जिससे कि आपको किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो। चलिए RBI के द्वारा छुट्टियों की लिस्ट के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- Tulsi ke Upay : भूलकर भी इस दिन न तोड़ें तुलसी के पत्ते वरना आए-दिन घर में चलते रहेंगें झगड़े
अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
जानकारी के मुताबिक, गांधी जयंती के दिन नवरात्रि और दशहरें के दिन अक्टूबर महीने में बैंक काफी दिनों तक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के मुताबिक महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिलाकर बैंक कुल 15 दिनों तक बंद रहेंगे। इन 15 दिन सरकारी और प्राइवेट दोनों ही बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में आपको बैंक से जुडे़ं सारे काम जल्दी से निपटाने होंगे। इससे पहले आप अक्टूबर महीने में हॉलिडे लिस्ट को देखकर बैंक जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Oppo और Vivo यूजर्स की खटिया खड़ी करने आया 50 MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन
अक्टूबर महीने इस दिन बैंक रहेंगे बंद
- 1 अक्टूबर 2023 को रविवार के कारण देश में बैंकत बंद रहेंगे।
- 2 अक्टूबर, 2023 को गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।
- 8 अक्टूबर, 2023 रविवार को बंद रहेगा।
- 14 अक्टूबर, 2023 को महालया की वजह से बैंक में छुट्टी रहेगी।
- 15 अक्टूबर, 2023 रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।
- 18 अक्टूबर 2023 को कटि बिहु की वजह से बैंक में अवकाश रहेगा।
- 21 अक्टूबर 2023 को दुर्गा पूजा के कारण गरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 22 अक्टूबर 2023 रविवार को पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 अक्टूबर, 2023 को दुर्गा पूजा के कारण गटोक में बैंक में अवकाश रहेगा।
- 26 अक्टूबर, 2023 को दुर्गा पूजा के कारण गंगटोक और जम्मू कश्मीर में बैकों में अवकाश रहेगा।
- 27 अक्टूबर, 2023 को दुर्गा पूजा गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 28 अक्टूबर 2023 को लक्ष्मी पूजा के चौथे शनिवार को कोलकाता में देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अक्टूबर, 2023 को देश भर में बैकों में बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर, 2023 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद में बैकों में छुट्टी रहेगी।