Nirahua – Amrapali Hot Romance Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। यहीं वजह है कि दोनों के गाने आये दिन वायरल होते रहते हैं। जब भी ये दोनों एक साथ नजर आते हैं, तो आग लगा देते हैं। इनकी चेमिस्टी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए लोहग बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने लगभग अभी तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को अक्सर लोग उन्हें ‘निरहुआ’ यानी दिनेश लाल यादव की पत्नी बताते हैं।
जबकि ऐसा नहीं है। दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मंशा देवी है, भोजपुरी इंडस्टी में कदम रखने से पहले ही निरहुआ की शादी उनके घर वालों ने करवा दी थी। वहीं, आम्रपाली (Amrapali Dubey Marriage) ने अभी तक शादी नहीं की है। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें जैसा लड़का चाहिए उनको अभी तक मिला नहीं है इसलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
एक्ट्रेस कहती हैं जब लड़का मेरी पसंद का मिल जायेगा तो मैं शादी भी कर लूंगी। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्टी में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया था। ये जोड़ी पहली ही फिल्म में इतनी हिट हुई कि लोग उन्हें बेहद पसंद करने लगे। यह जोड़ी आज भी भोजपुरी जगत की सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना ‘जड़ के जुगाड़’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ ने अपनी केमिस्ट्री से आग लगा दी है। इस गाने को इंदू सोनाली और रजनीश ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘आशिक आवारा’ का है।
गाने में आम्रपाली ब्लैक आउटफिट में बेहद ही ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में दोनों आधी रात को अपने रोमांस से दर्शकों के पसीने छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।