नई दिल्ली : बॉलीवुड क्रेज़ी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल स्टार बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और उनके चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है। अभिनेत्री जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो या तस्वीर डालती हैं तो वह देखते ही देखते तेजी से वायरल हो जाती है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।
उनकी खूबसूरती को देखते हुए उन्हें फिल्म में लेने के लिए लोगों की लाइन लग गई थी। अभिनेत्री का डेब्यू साल काफी शानदार रहा और उनकी दो फिल्में इसी साल रिलीज हो गई। प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2003 में बॉलीवुड डेब्यू फिल्म के रूप में सनी देओल के साथ फिल्म द हीरो लव स्टोरी आफ स्पाई को चुना। इसके बाद इसी वर्ष उनकी अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फिल्म अंदाज भी रिलीज हुई। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को भी काफी सफलता मिली।
लेकिन कहा जाता है कि इन दोनों ही फिल्मों से पहले प्रियंका चोपड़ा को एक और फिल्म ऑफर हुई थी। जो उनके हाथ से फिसल गई और यह फिल्म बॉलीवुड की टॉप सक्सेस फिल्मों में गिनी जाती है। बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने 2002 में प्रियंका चोपड़ा को अपनी सुपरहिट फिल्म हमराज का ऑफर दिया था। हमराज फिल्म उस वर्ष की सबसे रोमांटिक फिल्म में से एक साबित हुई। कहा जाता है कि अब्बास मस्तान इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे लेकिन खबरों की माने तो उस वक्त प्रियंका चोपड़ा के पास काफी सारे फिल्मों के ऑफर मिले थे और उनके पास मिस वर्ल्ड के भी कहीं सारे शेड्यूल मौजूद थे।
इस वजह से प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का ऑफर स्वीकार नहीं कर पाई। हमराज में प्रियंका चोपड़ा के साथ अक्षय खन्ना को कास्ट किया गया था। लेकिन जब प्रियंका चोपड़ा ने इस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया तो यह फिल्म प्रोड्यूसर को अमीषा पटेल को देनी पड़ी।
हमराज फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जिस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि उनकी दूसरी फिल्म अक्षय कुमार के साथ अंदाज थी। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सहारा गया। इस फिल्म में एक लव ट्रायंगल बताया गया था। इस फिल्म के बाद प्रियंका चोपड़ा ने काफी हिट फिल्में दी और वह इंडस्ट्री में छा गई।